Ranabaali Teaser: रश्मिका-विजय की 'राणाबाली' का टीजर रिलीज, खुलेगा सालों पुराना दफन इतिहास

Ranabaali Teaser: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'राणाबाली' का टीजर सामने आ गया है. शादी के बाद पहली बार दोनों की जोड़ी नजर आएगी.

Ranabaali Teaser: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'राणाबाली' का टीजर सामने आ गया है. शादी के बाद पहली बार दोनों की जोड़ी नजर आएगी.

author-image

New Update

Ranabaali (2)

Ranabaali

Ranabaali Teaser: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की अपकमिंग फिल्म 'राणाबाली' का टीजर सामने आ गया है. शादी के बाद पहली बार ये जोड़ी बड़े स्क्रीन पर नजर आने वाली है, ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है.  टीजर में दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स देखने को मिले है. तो चलिए जानते हैं, क्या होगी फिल्म की कहानी और कैसा है टीजर.

कैसा है राणाबाली का टीजर?

‘राणाबाली’ के लगभग ढाई मिनट के टीजर में दिखाया गया है कि 19वीं सदी में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीयों पर अत्याचार होता है. उसी दौर में एक योद्धा जन्म लेता है, जो अंग्रेजों के अत्याचार से परशान होकर हथियार उठा लेता है. 'रणबाली' के किरदार में विजय देवरकोंडा अंग्रेजों के खिलाफ खड़े नजर आए हैं. विजय कभी  खंजर से तो कभी बंदूक से अंग्रेजों को निशाना बनाते दिखें. वहीं., अब विजय को  खतरनाक रोल में देख लोग कह रहे है कि ये उनकी कमबैक फिल्म होने वाली है. बता दें, फिलहाल टीजर को फिलहाल तेलुगू भाषा में ही जारी किया गया है.

रश्मिका मंदाना की दिखीं झलक

रश्मिका मंदाना फिल्म में ‘राणाबाली’ की पत्नी  'जयम्मा' के किरदार में हैं. टीजर में एक्ट्रेस की झलक देखने को मिली है, जो काफी दिलचस्प है. उनकी ज्यादा झलक तो नहीं दिखाई गई है, लेकिन जितना दिखाया गया है, उसमें वो दमदार लग रही है. वहीं, फिल्म में में अंग्रेजों का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है.  फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इमोशन और ड्रामा का भी तड़का देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Daayra: ‘सच का दायरा’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

क्या है ‘राणाबली’ की कहानी?

‘राणाबली’ की कहानी की बात करे तो ये अंग्रेजों के शासन के दौर की है, जिसमें  विजय देवरकोंडा बहादुर योद्धा राणाबाली के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने लोगों और उनके हक के लिए लड़ते दिखेंगे. वहीं, दूसरी ओर राणाबाली के प्यार और रिश्तों की भी झलक देखने को मिलेगी. फिल्म में रश्मिका मंदाना विजय की पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं. उनका रोल भी कहानी में अहम बताया जा रहा है. वहीं हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे. आसान शब्दों में कहें तो फिल्म एक ऐसे योद्धा की कहानी है, जो मुश्किल हालात में अपने लोगों के लिए लड़ता है.

‘राणाबाली’ के लिए एक्साइटेंड हैं फैंस

 ऐसे में ‘राणाबाली’ दोनों सितारों के करियर की अहम फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिलहाल मेकर्स ने टीजर रिलीज कर फिल्म की झलक दिखा दी है और अब दर्शकों को ट्रेलर और फिल्म की रिलीज का इंतजार है.  टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स से साफ है कि ‘राणाबाली’ ने रिलीज से पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बता दें, ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रश्मिका मंदाना और विजय का वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘राणाबली’ में साथ नजर आएंगे. वहीं, रश्मिका के पास इसके अलावा ‘मायसा’ जैसी फिल्म भी है, जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है. वहीं विजय भी ‘राणाबली’ के अलावा अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. ‘राणाबली’ को लेकर दोनों की जोड़ी के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म 
का टीजर आ गया है और अब फैंस को रिलीज का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Trailer: 'दृश्यम 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार दिमाग नहीं...चलेगा नसीब!