Rashmika Mandanna Injured: रश्मिका मंदाना के साथ बड़ा हादसा! शूटिंग के दौरान बुरी तरह हुईं घायल, डॉक्टर ने दी 6 हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह
Rashmika Mandanna Injured: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर एक बेहद चिंताजनक और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है. अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों की शूटिंग में लगातार पसीना बहा रहीं रश्मिका एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गई हैं. बताया जा रहा है कि एक हैवी डांस सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई है. अचानक हुए इस हादसे के बाद सेट पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम को बुलाना पड़ा.
मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने जो खुलासा किया है, उसने रश्मिका मंदाना के करोड़ों चाहने वालों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका के हिप एरिया (कमर के निचले हिस्से) का टेंडन पूरी तरह से अलग (Complete Tendon Detachment) हो गया है. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की भयंकर और दर्दनाक चोट प्रोफेशनल एथलीटों को लगती है, जो बहुत ही ज्यादा शारीरिक जोर वाला काम करते हैं. लगातार बिना रुके डांस और कठिन एक्शन करने की वजह से उनकी मांसपेशियों पर दबाव पड़ा है.
6 हफ्तों के लिए शूटिंग से दूर
चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रश्मिका को अगले 6 हफ्तों (डेढ़ महीने) के लिए कम्प्लीट बेड रेस्ट की सख्त हिदायत दी है. रश्मिका इन दिनों ‘रणबली’ और ‘मायसा’ (Maisa) जैसी कई बड़ी और बहुचर्चित फिल्मों के प्रोजेक्ट्स में दिन-रात बिजी थीं. अचानक आए इस ब्रेक की वजह से मेकर्स को अपनी फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल में बड़ा बदलाव करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें-
राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?
भौकाल शुरू होने वाला है इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख
ठीक होकर सेट पर वापस लौटेंगी
जैसे ही रश्मिका की इस गंभीर चोट की खबर सोशल मीडिया पर फैली, फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे हैं. हालांकि, फिल्म की टीमों को पूरा भरोसा है कि सही इलाज और पूरे आराम के बाद रश्मिका पूरी तरह ठीक होकर दोगुनी ताकत के साथ दोबारा सेट पर वापसी करेंगी.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More