पाकिस्तान पर मौत बनकर बरसी थीं Raveena Tandon, नवाज शरीफ के उड़ गए थे होश

Premium

Raveena Tandon Kargil War: रवीना टंडन की खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कारगिल युद्ध के दौरान उनका नाम बम और मिसाइलों पर भी लिखा गया था? आखिर इसके पीछे क्या कहानी थी?

Image

पाकिस्तान पर मौत बनकर बरसी थीं रवीना टंडन (pic credit-chatgpt/instagram/facebook)

Raveena Tandon Kargil War: कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर ( Operation Safed Sagar) रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह सीरीज कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान भारतीय वायुसेना की बहादुरी और पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए अभियान की कहानी दिखाती है। कारगिल युद्ध से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आता है, जिसमें भारतीय वायुसेना के बम और मिसाइलों पर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) का नाम लिखा गया था। यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आखिर युद्ध के दौरान हथियारों पर रवीना टंडन का नाम क्यों लिखा जाता था? इसके पीछे क्या कहानी थी और भारतीय जवानों का इससे क्या कनेक्शन था? आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इस दिलचस्प किस्से की पूरी कहानी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Varanasi: 7 वें आसमान पर पहुंचे Mahesh Babu के फैंस, लुक पर टिक गई नजरें)

officialraveenatandon

officialraveenatandon

कब शुरू हुआ था कारगिल युद्ध

कारगिल युद्ध की आधिकारिक शुरुआत 3 मई 1999 को मानी जाती है। इसी दिन स्थानीय चरवाहों ने लद्दाख के कारगिल और बटालिक सेक्टर में भारतीय पहाड़ियों पर पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों की मौजूदगी देखी। इसके बाद भारतीय सेना ने स्थिति की जांच की और घुसपैठ की पुष्टि होने पर सरकार ने उन्हें खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय शुरू किया। इसके तहत भारतीय जवानों ने बेहद मुश्किल पहाड़ी इलाकों और विपरीत मौसम के बीच अदम्य साहस दिखाया। कई सैनिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मन का सामना किया और महत्वपूर्ण चोटियों पर दोबारा कब्जा किया। कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों की बहादुरी, बलिदान और देश के प्रति समर्पण की मिसाल बन गया।

missile raveena tandon.

missile raveena tandon.

कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना की एंट्री

कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। युद्ध के दौरान वायुसेना ने दुश्मन के ठिकानों पर हवाई हमले किए और भारतीय सेना को आगे बढ़ने में मदद की। मुश्किल पहाड़ी इलाकों में दुश्मन की पोजीशन का पता लगाना और उन्हें निशाना बनाना आसान नहीं था, लेकिन भारतीय पायलटों ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने मिशन को अंजाम दिया। वायुसेना ने इस दौरान ऑपरेशन सफेद सागर चलाया था। इसी ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की बहादुरी और रणनीति की अहम झलक देखने को मिलती है। वेब सीरीज सफेद सागर में भी इसी दौर की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया गया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'ये तुम्हारा बेस्ट होने वाला है...' Kiara Advani की तारीफ में Sidharth Malhotra ने पढ़े कसीदे

रवीना टंडन की पॉपुलैरिटी

इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने जब पाकिस्तानी सेना से शहीद जवानों के शव लौटाने की मांग की, तो कथित तौर पर उन्हें अजीब जवाब मिला। कहा गया कि रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित को भेज दो, शव दे देंगे। यह बात भले ही बेहद बचकानी थी, लेकिन इससे उस दौर में रवीना की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बाद में पता चला कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी रवीना टंडन के बहुत बड़े फैन है। बताया जाता है कि भारतीय वायुसेना ने इसी लोकप्रियता को अपने अंदाज में इस्तेमाल किया और दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए।

पाकिस्तान को लगा था झटका

कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों ने देशभक्ति में बॉलीवुड का तड़का लगा दिया। बम और मिसाइलों पर लिखा गया—'रवीना टंडन की ओर से नवाज शरीफ को भेंट।' इन तस्वीरों ने अखबारों और मैगजीन की सुर्खियां बटोरीं और जवानों का हौसला बढ़ाया। रवीना की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका नाम युद्ध के मैदान तक पहुंच गया था। कई साल बाद एक इंटरव्यू में रवीना ने इन तस्वीरों का जिक्र किया और बताया कि उन्होंने इन्हें काफी समय बाद देखा था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर जाना पड़े, तो वह पूरे जज्बे के साथ तैयार हैं।

End of Article