Ravi Kishan के वायरल मीम पर टी-सीरीज ने बनाया गाना, 'पूरे देश को पगला देंगे' भोजपुरी स्टार; टीजर आउट - ravi kishan viral meme money follows my brother turn into full music video by tseries fans excited

मिर्जापुर: द मूवी एक्टर रवि किशन के मीम इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। हालांकि, अब उनके एक वायरल मीम ...और पढ़ें

टी-सीरीज लेकर आया रवि किशन के वायरल मीम पर वीडियो/ फोटो- इंस्टाग्राम

टी-सीरीज लेकर आया रवि किशन के वायरल मीम पर वीडियो/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रवि किशन के मीम पर टी-सीरीज ला रहा नया गाना

  2. सोशल मीडिया यूजर्स की टीजर देख छूटी हंसी 

  3. फैंस बोले- इसे कहते हैं मौके पर चौंका मारना 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रवि किशन मीम की दुनिया के किंग बन चुके हैं। भोजपुरी स्टार के डांस से लेकर उनके मुंह से निकले शब्द तक इंटरनेट पर धड़ाधड़ वायरल होते हैं, जिस पर लाखों रील्स बन चुकी हैं। अब आधी ऑडियंस पर अपना जादू चला चुके रवि किशन ने ये कसम खा ली है कि वह अपने आने वाले गाने से अब पूरे देश को पगला कर ही दम लेंगे।

रवि किशन के मीम पर बन गया पूरा गाना

रवि किशन के स्टेप फॉलो करते हुए तो इंस्टाग्राम पर तो हम लोगों को देख ही चुके हैं, लेकिन अब राज शमानी के पॉडकास्ट में मुंह से निकले शब्द 'मनी फॉलो माय ब्रदर' (Money follows my brother) पर अब एक पूरा गाना बनने वाला है। रवि किशन के 'मनी फॉलो माय ब्रदर' पर कई मीम्स बने थे। अब इसका ऑफिशियल ट्रैक दर्शकों को पक्का पगला देगा, जिसकी एक झलक भी सामने आ चुकी है।

टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवि किशन के म्यूजिक वीडियो का एक छोटा सा टीजर शेयर किया। जिसमें कार में एक मां और बच्चा बैठे हैं। बच्चे का पढ़ाई में कोई इंटरस्ट नहीं होता, ऐसे में जब मां बच्चे से उसके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछती है, तो लड़का बोलत है 'पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है सुनो।" जिसके बाद कैमरा घूमता है और रवि किशन ''मनी फॉलो माय ब्रदर' मीम बोलते हुए दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार कमेंट

रवि किशन के मीम वाले गाने के इस छोटे से टीजर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "टी-सीरीज ने सच में इस लाइन को मनी कमाने का जरिया बना लिया है। मनी फॉलो माय ब्रदर।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता है भाई ने मीम्स को ज्यादा ही सीरियसली ले लिया है।"

Untitled design - 2026-09-08T165429.749

एक अन्य यूजर ने कहा, "इसे बोलते हैं मौके पर चौंका मारना। रवि किशन का मनी फॉलो माय ब्रदर गाना 11 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। रवि किशन इस गाने के साथ जहां धूम मचाने वाले हैं, तो वहीं वह मिर्जापुर: द मूवी के साथ सिनेमाघरों में पहले से ही तहलका मचा चुके हैं। फिल्म में उनका काम दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।