Ravindra Jadeja: टीम इंडिया को नहीं था जडेजा पर भरोसा? गॉल टेस्ट के बीच बाहर आई निराशा

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया को नहीं था जडेजा पर भरोसा? गॉल टेस्ट के बीच बाहर आई निराशा

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजाImage Credit source: PTI

पिछले करीब डेढ़ दशक में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया. सिर्फ घर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय टीम ने कई टेस्ट मैच और सीरीज जीती. इस जीत में जिन दिग्गजों का योगदान रहा, उनमें से ज्यादातर अब टीम से अलग हो चुके हैं. सिर्फ एक स्टार अभी भी टीम का हिस्सा हैं- रवींद्र जडेजा. भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर-ऑलराउंडर जडेजा ने एक असरदार गेंदबाज और फील्डर के साथ ही भरोसेमंद बल्लेबाज की भी बनाई है. हालांकि करियर की शुरुआत में उन्हें बैटिंग के ज्यादा मौके नहीं मिले और इसकी निराशा उनकी जुबान पर आ गई.

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच में हिस्सा ले रहे रवींद्र जडेजा ने एक खास इंटरव्यू में ये खुलासा किया है. मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण खेल वक्त पर शुरू नहीं हो सका. ऐसे में वक्त काफी था और इसी दौरान लाइव ब्रॉडकास्ट पर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा का इंटरव्यू किया. इस इंटरव्यू में जडेजा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र किया और बताया कि कैसे उनके मन में एक बेचैनी और निराशा भरी हुई थी.

लोअर ऑर्डर में बैटिंग से निराश

2012 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले जडेजा ने कहा, “शुरू में बैटिंग करना चाहता था. रणजी ट्रॉफी में मेरे 3 बार 300 और 2 बार 250 से ज्यादा रन हैं, 60 से ज्यादा का औसत है. मुझे खुद पर भरोसा था कि अगर ऊपर बैटिंग कर रहा हूं तो ऐसा कर सकता हूं. जब मैं (टेस्ट टीम में) नीचे बैटिंग करता था, 9 नंबर पर तो आपके पास कुछ बचा नहीं होता है. कई बार पारी घोषित करने की बात भी आ जाती थी तो फिर वो वनडे और टी20 (बैटिंग) वाली फीलिंग आ जाती थी.”

Read the pitch. Adapt to the conditions. Do whatever it takes. 👊

Ravindra Jadeja chats with Sanjay Manjrekar about the art of making it count for #TeamIndia.

Watch #SLvIND 1st Test | Day 2, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/JJbPAG98iS

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 16, 2026

अब टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज

जाहिर तौर पर जब जडेजा का डेब्यू हुआ था, तब टीम इंडिया में कई बड़े बल्लेबाज थे. ऐसे में उन्हें टॉप ऑर्डर में बैटिंग के लिए भेजना आसान नहीं था. मगर धीरे-धीरे जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से खुद को साबित किया और स्थापित किया. इसका ही नतीजा है कि पिछले 5-6 साल में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के कई सीनियर बल्लेबाजों से भी बेहतर रहा है और अब कई बार वो नंबर-5 या नंबर-6 पर बैटिंग के लिए उतरते नजर आते हैं.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button