Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ
Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ
Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से शुरू हुई वसूली, विभाग ने वापस लिए 30 लाख रुपए, गलत जानकारी देकर ले रहे थे योजना का लाभ / Image: AI GEnerated
Modified Date: September 17, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: September 17, 2026 4:29 pm IST
HIGHLIGHTS
- 500 से अधिक अपात्र हितग्राही मिले, ₹30 लाख से ज्यादा की वसूली
- मृत हितग्राहियों के खातों में भी राशि ट्रांसफर होने का मामला सामने आया
- बिलासपुर में 4,17,902 महिला हितग्राहियों में से 4,11,989 की KYC पूरी
बिलासपुर: Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ की शुरुआत की थी। इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। अब तक सरकार ने 31 किश्त का भुगतान कर दिया है। लेकिन दूसरी ओर इस योजना का सत्यापन भी किया जा रहा है, जिसमें कई गड़बड़ी सामने आ रही है। खबर आ रही हे कि सत्यापन के दौरान बिलासपुर में 500 से अधिक अपात्र हितग्राहियों की पहचान हुई है, जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 30 लाख रुपए की वसूली की गई है। बता दें कि जिले में कुल 4 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रहीं हैं।
महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से वसूली
Recovery with Mahtari Vandana Yojana Beneficiary मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग ने गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वली 500 से अधिक महिलाओं से 30 लाख रुपए से अधिक की वसूली की है। विभाग ऐसे ही और हितग्राहियों की जांच कर रही है और आगे भी वसूली जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि जांच के बाद गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही विभाग के सामने वसूली की भी समस्या हो सकती है।
मृत हितग्राहियों के परिजनों से वसूली
बता करें अब तक जारी हुई महतारी वंदन योजना की किश्त की तो बिलासपुर जिले में हितग्राहियों के खाते में 12.16 अरब रुपए जमा किए जा चुके हैं। लेकिन जांच के दौरान ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसमें कई हितग्राहियों की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे। सत्यापन के दौरान जानकारी होने के बाद विभाग की ओर से हितग्राहियों के उत्तराधिकारियों से करीब 7 लाख 60 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है।
जांच के बाद बढ़ सकती है अपात्र हितग्राहियों की संख्या
योजना में पात्रता की जांच के लिए केवाईसी को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। जिले में योजना से जुड़ी 4,17,902 महिलाओं में से 4,11,989 की केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस तरह 98.58 प्रतिशत हितग्राहियों का सत्यापन पूरा हो गया है। शेष हितग्राहियों की केवाईसी और पात्रता जांच की प्रक्रिया जारी है। विभाग का मानना है कि शेष सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्र हितग्राहियों के कुछ और मामले सामने आ सकते हैं।
क्या है महतारी वंदन योजना?
महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना मार्च 2024 से लागू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार अब तक 31 किश्त जारी कर चुकी है।
ये भी पढ़ें
- Seva Sankalp Abhiyan : पीएम के जन्मदिन पर वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई
- Vishwakarma Jayanti 2026: सीएम योगी ने गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से की पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना, PM को बताया नए भारत का शिल्पी
- Vegetable Oil Import Duty Cut: दिवाली से पहले आई राहत भरी खबर! घट सकते हैं खाने के तेल के दाम, सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: महतारी वंदन योजना में बिलासपुर में कितने अपात्र हितग्राही मिले?
उत्तर: सत्यापन के दौरान 500 से अधिक अपात्र हितग्राहियों की पहचान होने की जानकारी सामने आई है।
प्रश्न 2: महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से कितनी वसूली हुई?
उत्तर: महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से ₹30 लाख से अधिक की वसूली की गई है।
प्रश्न 3: मृत हितग्राहियों के मामले में कितनी राशि की वसूली हुई?
उत्तर: सत्यापन में मृत हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर होने के मामले सामने आने के बाद उनके उत्तराधिकारियों से करीब ₹7.60 लाख की वसूली की गई है।
प्रश्न 4: बिलासपुर में महतारी वंदन योजना की कितनी महिलाओं की KYC पूरी हुई है?
उत्तर: जिले में योजना से जुड़ी 4,17,902 महिलाओं में से 4,11,989 की KYC पूरी हो चुकी है। यह कुल हितग्राहियों का 98.58 प्रतिशत है।
प्रश्न 5: महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना मार्च 2024 से लागू है और दिए गए विवरण के अनुसार अब तक 31 किश्तें जारी की जा चुकी हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"