नई Renault Hybrid SUVs का इंतजार खत्म, 160PS पावर और शानदार माइलेज के साथ होंगी लॉन्च

Renault की नई Hybrid SUVs में मिलेगा 160PS का दम, जानें कब होंगी लॉन्च
Renault भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी आने वाले समय में कई नए मॉडल लॉन्च करेगी. जिनमें पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तकनीक वाले वाहन शामिल होंगे. इसी योजना के तहत Renault जल्द ही अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी Duster Hybrid पेश करेगी. इसके बाद 2027 में Duster पर बेस्ड एक नई 7 सीटर कार भी लॉन्च करेगी.
हाइब्रिड सिस्टम से होगी लैस
इन दोनों एसयूवी में कंपनी का नया 160PS स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिलेगा. इसमें 1.8 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, एक इलेक्ट्रिक मोटर, लिथियम-आयन बैटरी और स्टार्टर जनरेट का इस्तेमाल किया गया है. साथ मिलकर करीब 160 पीएस की वावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ क्लचलेस मल्टी-मोड गियरबॉक्स दिया जाएगा, जो बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देगा.
कैसे काम करती है यह Hybrid तकनीक?
कार स्टार्ट करते ही सबसे पहले इलेक्ट्रिक मोटर काम करती है. इससे गाड़ी बिना आवाज के चलना शुरू करती है और शुरुआती समय में पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती. शहर के ट्रैफिक में कम स्पीड पर यह SUV काफी समय तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है, जिससे ईंधन की बचत होती है.
जब ड्राइवर तेज एक्सीलरेशन देता है या ओवरटेक करता है, तब पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और स्टार्टर जनरेटर एक साथ काम करते हैं. इससे गाड़ी को ज्यादा ताकत मिलती है और ड्राइविंग बेहतर हो जाती है. हाईवे पर ज्यादा स्पीड के दौरान पेट्रोल इंजन मुख्य रूप से गाड़ी चलाता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पावर देती है.
डिजाइन और फीचर्स
Renault Duster Hybrid का डिजाइन लगभग मौजूदा Duster जैसा ही रहेगा. इसमें केवल Hybrid बैजिंग के जरिए अलग पहचान मिलेगी. वहीं, आने वाली 7-सीटर SUV इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन इसका आकार बड़ा होगा और इसमें तीन रो वाली सीटें मिलेंगी। इससे बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा जगह और बेहतर आराम मिलेगा.
अगर आप दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर माइलेज और आधुनिक हाइब्रिड तकनीक वाली SUV खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Renault की आने वाली ये दोनों SUVs भारतीय बाजार में शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Nissan Tekton vs Kia Seltos: मिड- साइज SUV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला! किसे खरीदना रहेगा सही फैसला, पढ़ें कंपैरिजन
प्रीमियम कार खरीदारों का बदला ट्रेंड, अब पेट्रोल-डीजल नहीं EV और हाइब्रिड पर फोकस

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More