Renault Triber Turbo के साथ मिल सकती है CNG; जल्‍द होगी लॉन्‍च, Maruti Ertiga से होगा मुकाबला - renault triber turbo cng launching soon price and ertiga rival

वाहन निर्माता रेनो की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

Renault Triber Turbo CNG Prototype (Image Credit-TeamBHP)

Renault Triber Turbo CNG Prototype (Image Credit-TeamBHP)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। रेनो की ओर से भी बजट एमपीवी सेगमेंट में Renault Triber को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। इस एमपीवी को किस तरह का अपडेट किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

अपडेट होगी Renault Triber

रेनो की ओर से भारतीय बाजार में बजट एमपीवी सेगमेंट में ट्राइबर को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है।

क्‍या होगा अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एमपीवी को टर्बो इंजन दिया जा सकता है। इसी के साथ इस एमपीवी को सीएनजी तकनीक भी मिल सकती है। पुणे में इस एमपीवी को लॉन्‍च से पहले एआरएआई होमोलोगेशन के दौरान देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

टेस्‍टिंग के दौरान देखी गई यूनिट पर टर्बो की बैजिंग लगी हुई थी। इसी के साथ गाड़ी पर सीएनजी का स्टिकर भी लगाया गया था। जिससे यह तय हो जाता है कि इस एमपीवी में टर्बो इंजन और सीएनजी को ऑफर किया जाएगा।

इंटीरियर और फीचर्स

Triber-टर्बो का केबिन लेआउट भी काफी हद तक फेसलिफ्टेड ट्राइबर जैसी ही रहने की उम्मीद है। Renault-Turbo वेरिएंट को कुछ हल्के स्पोर्टी टच या बैजिंग के साथ अलग लुक दे सकती है लेकिन इसके डैशबोर्ड और फीचर्स की लिस्ट में बड़े बदलाव होने की संभावना है। मौजूदा Triber में 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितना दमदार इंजन

Renault की इस एमपीवी में एक लीटर की क्षमता का तीन सिलिंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जा सकता है, जो कि Kiger में भी दिया जाता है। इस इंजन से 100PS और 160nm का आउटपुट मिलने की उम्मीद है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्‍मीद है कि इस एमपीवी को अपडेट करने के बाद सितंबर महीने में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

रेनो की ओर से भारतीय बाजार में बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga और Nissan Gravite से होगा।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?