पाकिस्तानी RJ को आई अकल!, कैटरीना कैफ का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, अब सलामन से मांगी माफी
Pakistani RJ Apologise Salman Khan: पाकिस्तानी आरजे एजाज वारिस ने कैटरीना कैफ का बढ़े हुए वजन को लेकर मजाक उड़ाया था, जिसके बाद अब उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है.
Pakistani RJ Apologise Salman Khan: पाकिस्तानी आरजे एजाज वारिस ने कैटरीना कैफ का बढ़े हुए वजन को लेकर मजाक उड़ाया था, जिसके बाद अब उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/21/katrina-kaif-2026-09-21-18-08-59.jpg)
Pakistani RJ Apologise Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को अपने बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा. भारत ही नहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कुछ लोगों ने कैटरीना के लुक और वजन को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए. इसी बीच पाकिस्तानी आरजे डॉ. एजाज वारिस का एक पुराना बयान भी चर्चा में आ गया, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ के वजन को लेकर टिप्पणी की थी. हालांकि, अब सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कैटरीना को लेकर हुई ट्रोलिंग का जिक्र आने के बाद आरजे एजाज ने अपने बयान पर एक्ट्रेस से माफी मांग ली है.
आरजे एजाज वारिस ने मांगी कैटरीना से माफी
दरअसल, कैटरीना कैफ ने एक्टर विक्की कौशल से शादी की है. साल 2025 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. मां बनने के बाद कैटरीना के शरीर में आए बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां देखने को मिलीं. हाल ही में जब कैटरीना को बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के गणेशोत्सव समारोह में पति विक्की कौशल के साथ देखा गया, तो सोशल मीडिया के एक हिस्से में उनके वजन को लेकर बॉडी शेमिंग की गई. इसी दौरान आरजे एजाज का पुराना कमेंट भी दोबारा चर्चा में आ गया.
इसके बाद एजाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘बिग बॉस 20’ के एक हालिया एपिसोड की क्लिप दिखाई गई थी. इस क्लिप में सलमान खान कैटरीना कैफ के सपोर्ट में बात करते और उन्हें ट्रोल करने वालों को फटकार लगाते नजर आ रहे थे. वीडियो शेयर करते हुए एजाज ने अपने पुराने बयान पर सफाई दी और कैटरीना से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए था. एजाज ने ये भी कहा कि वो सलमान खान और कैटरीना कैफ के बड़े फैन हैं और उन्हें खुद नहीं पता कि उन्होंने उस वक्त किस फ्लो में वो बात कह दी थी. उन्होंने आगे कहा कि उनकी टिप्पणी से कई लोगों को दुख पहुंचा है, इसलिए वो कैटरीना कैफ से माफी मांगते हैं.
‘मेरा मकसद बॉडी शेमिंग नहीं था’
आरजे एजाज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में भी कैटरीना से माफी मांगी. उन्होंने लिखा कि हाल में सलमान खान ने जब ‘बिग बॉस’ में इस मामले का जिक्र किया, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके कमेंट से कैटरीना और उनके फैंस को बुरा लगा होगा. एजाज ने ये भी स्पष्ट करने की कोशिश की कि उनका इरादा कैटरीना की बॉडी शेमिंग करना नहीं था. हालांकि, उन्होंने अपनी टिप्पणी को लेकर अफसोस जताया और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था. इस पूरे मामले के बीच सलमान खान का बयान भी चर्चा में है. सलमान ने शो में कैटरीना को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की थी और लोगों से किसी के शरीर या निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी करने से बचने की बात कही.
ये भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र सबसे ज्यादा फ्लर्ट करते थे', जया प्रदा ने ही-मैन को लेकर कही ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें