मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्‍तीफा, बांकीपुर उपचुनाव से पहले क्‍यों की बगावत? क्‍या BJP में होंगे शामिल

Time Updated: Thursday, July 16, 2026, 21:28 [IST]

RJD spokesperson Mrityunjay Tiwari resignation: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले तेजस्‍वी यादव की आरजेडी को तगड़ा झटका लगा है। आरजेडी के तेज-तर्रार प्रवक्‍ता और वरिष्‍ठ नेता मृत्‍युंजय तिवारी ने गुरुवार की शाम अचानक आरजेडी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है।

मृत्‍युंजय तिवारी ने गुरुवार को आरजेडी प्रदेश अध्‍यक्ष मंगनी लाल मंडल को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है। मृत्‍युंजय तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्‍होंने प्रवक्‍ता समेत आरजेडी के सभी पदों इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने कहा 'मैं जनता का सेवक हूं और आखिरी सांस तक जनता का सेवक बनकर काम करता रहूंगा।"

Mrityunjay Tiwari

तेजस्‍वी यादव दीमकों से घिरे हैं

मृत्युंजय तिवारी ने आजेडी के पर तीखा हमला बोलते हुए कहा "तेजस्‍वी याद ऐसे लोगों से घिरे हैं जिन्‍होंने पार्टी को अंदर ही अंदर दीमक की तरह चाटकर तबाह कर दिया है। उन्‍होंने कहा मेरे जैसे समर्पित, निष्‍ठावान कार्यकर्ता के लिए आरजेडी में कोई सम्‍मान नही हैं, मेरे बार-बार कहने के बावजूद वरिष्‍ठ नेताओं ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। तेजस्‍वी याद को भी शिकायतें की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे मे पार्टी में रहने का कोई औचित्‍य नहीं है।"

क्‍या भाजपा में शामिल होंगे मृत्‍युंजय तिवारी?

हालांकि मृत्‍युंजय तिवारी ने अपने अगले राजनीति कदम का खुलासा नहीं किया है लेकिन पिछले दिनों बिहार सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आरजेडी छोड़कर मृत्‍युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

मृत्‍युंजय तिवारी ने 24 घंटे पहले RJD को जीताने का किया था दावा

बता दें एक दिन पहले 15 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर दावा किया था क कि 3 अगस्‍त को भाजपा का किला ध्‍वस्‍त होगा और हम आरजेडी को ये सीट दिलाएंगे। आरजेडी उम्‍मीदवार रेखा गुप्‍ता की जीत होगी। उन्‍होंने कहा था तेजस्‍वी यादव की नीतियों और गठबंधन के वो साथ हैं।

कौन हैं मृत्‍युंजय तिवारी?

मृत्‍युंजय तिवारी लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते रहे हैं। 2014 में लालू प्रसाद यादव ने इन्‍हें आरजेडी का प्रवक्‍ता और मीडिया प्रभा‍री नियुक्‍त किया था। जिसके बाद से तिवारी प्रखर प्रवक्‍ता के रूप में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते आ रहे हैं। बिहार के भागलपुर के मूल निवासी आजरेडी का ब्राह्मण के तौर पर बड़ा चेहरा माने जाते थे, इसलिए उनका इस्‍तीफा आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।