क्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के कप्तान के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट, RR ने खुद किया पोस्ट
Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या क्या ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस से राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं. इस पर बड़ा हिंट खुद राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट कर दिया है.
Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या क्या ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस से राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं. इस पर बड़ा हिंट खुद राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट कर दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/05/hardik-pandya-2026-08-05-17-32-07.jpg)
Hardik Pandya Photograph: (ANI)
Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या का ट्रेड आईपीएल 2027 से पहले एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है. भारत के स्टार ऑलराउंडर के ट्रेड को लेकर आए दिन कोई न कोई बड़ा अपडेट आता रहता है. अब सवाल उठ रहा है कि, क्या हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं. ये सवाल इस लिए उठ रहा है कि, राजस्थान रॉयल्स ने खुद अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर इस बारे में हिंट दिया है. इस पोस्ट के बाद से ही हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
क्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या?
दरअसल, आज यानी 5 अगस्त को राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लगभग 4:30 बजे एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, वापसी का हम बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस पोस्ट में हार्दिक पांड्या का फोटो इस्तेमाल किया गया है, जिसमें वो रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि, क्या हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं.
Comebacks we’re looking forward to 🔥 🇮🇳 pic.twitter.com/6Q8RzmAk5y
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 5, 2026
चोट से उभर रहे हैं हार्दिक पांड्या
आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या इन दिनों चोट के चलते इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं. हार्दिक को जांघ की मांसपेशी में खिंचाव यानी लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन और पैर में मोच आई थी. इससे उभरने के लिए और मैच फिटनेस हासिल करने के लिए हार्दिक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा कर रहे हैं. उनके जल्द ही फिट होने की उम्मीद भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस द्वारा की जा रही है.
भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलने वाली है. ये सीरीज वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर अहम होने वाली है. ऐसे में हार्दिक के पास वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास करने और खुद की जगह पक्की करने का बेहरीन मौका होगा. जिसके लिए उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रैक्टिस शुरू कर दी है. वहां से ये तस्वीर सामने आई है, जिसको राजस्थान रॉयल्स ने भी पोस्ट किया है.
क्या है राजस्थान रॉयल्स के इस पोस्ट का सच?
इस तस्वीर को राजस्थान रॉयल्स द्वारा पोस्ट किए जाने पर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि, हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स में मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर जा सकते हैं, आरआर से ये पोस्ट कर इस बात का हिंट दिया है. लेकिन ऐसा आधिकारिक तौर नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि इस पोस्ट और तस्वीर में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चरक भी हार्दिक के साथ नजर आ रहे है. वो भी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं. ऐसे में ये पोस्ट राजस्थान ने अपने पेसर के लिए भी किया हो सकता है.
हार्दिक पांड्या का ट्रेड क्यों बना हॉट टॉपिक?
हार्दिक पांड्या का आईपीएल 2026 बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में टीम में अंदरुनी दिक्कतों और मनमुटाव के चलते हार्दिक मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं. मुंबई उनको किसी टीम के साथ ट्रेड कर सकती है, आईपीएल 2027 में हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 10 में से कम से कम 7 से 8 टीमें पीछे लगी हुई है. इसमें सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम आ रहा है.
— Nadeem Alam (@Nadeem_the_king) August 5, 2026
हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने की रेस में राजस्थान रॉयल्स भी है. संजू सैमसन के जाने के बाद रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में वो कप्तान के साथ-साथ ऐसा खिलाड़ी ढूंढ रही है, जो बैटिंग, बॉलिंग, कप्तानी और फील्डिंग सभी कर सके. हार्दिक ऐसे में राजस्थान के लिए एक अच्छा विकल्प हैं.
ये भी पढ़ें : 'उंगली उठाने और ऐतराज का हक...' विराट कोहली की श्रद्धा और भक्ति पर उठे सवाल, तो साथी खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब