RRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म| Navbharat Live

Updated On: Jul 16, 2026 | 09:17 PM IST

विज्ञापन

सार

RRB ALP Applications : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के 11,127 पदों के लिए 8,40,944 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जानें किस आरआरबी में सबसे ज्यादा आवेदन आए।

More than 8.40 lakh candidates have applied for 11,127 RRB ALP 2026 vacancies, making the competition highly intense.

रेलवे भर्ती बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)

विस्तार

RRB ALP Vacancy : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 11,127 रिक्त पदों के लिए देशभर से कुल 8,40,944 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। रेलवे द्वारा जारी आंकड़े 15 मई 2026 तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर आधारित हैं। आवेदन के आंकड़ों से साफ है कि इस बार दक्षिण और मध्य भारत के रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों की पहली पसंद रहे।

सबसे अधिक 1,32,986 आवेदन आरआरबी सिकंदराबाद में प्राप्त हुए। इसके बाद आरआरबी मुंबई में 1,24,895 और आरआरबी रांची में 1,16,625 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। वहीं गुवाहाटी में 56,034 और अजमेर में 47,997 आवेदन दर्ज किए गए, जिससे ये शीर्ष पांच सबसे अधिक आवेदन वाले रेलवे भर्ती बोर्ड बन गए।

11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन

दूसरी ओर कुछ रेलवे भर्ती बोर्डों में आवेदन संख्या काफी कम रही। सबसे कम 2,120 आवेदन आरआरबी मुजफ्फरपुर में दर्ज किए गए। इसके बाद पटना में 6,508, तिरुवनंतपुरम में 7,512, मालदा में 12,268 और अहमदाबाद में 14,135 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।

सम्बंधित ख़बरें

श्रेणीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 3,90,337 आवेदन अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों ने किए हैं। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से 2,13,101, अनारक्षित (UR) वर्ग से 1,28,960, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से 84,006 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 23,540 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

यूआर वर्ग में सबसे अधिक 12,508 आवेदन आरआरबी भुवनेश्वर में दर्ज किए गए, जबकि ओबीसी वर्ग में सिकंदराबाद 74,253 आवेदनों के साथ सबसे आगे रहा। एससी वर्ग में मुंबई और एसटी वर्ग में रांची ने सबसे अधिक आवेदन दर्ज किए।

ये खबर भी पढ़ें : Karnataka VAO Recruitment 2026: कर्नाटक में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के 572 पदों पर भर्ती

एएलपी इस साल की सबसे बड़ी भर्ती

11,127 पदों के मुकाबले 8.40 लाख से अधिक आवेदन आने के बाद इस भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी कठिन रहने की संभावना है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और अंतिम आवेदन संख्या जारी होने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है।

इसके बावजूद मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि एएलपी भर्ती 2026 इस साल की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिस्पर्धी भारतीय रेलवे भर्तियों में शामिल हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को आगामी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तैयारी पूरी रणनीति और नियमित अभ्यास के साथ करनी होगी, क्योंकि सीमित पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयन की दौड़ में शामिल हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp