RRB Exams Train: आरआरबी परीक्षार्थियों के लिए 3 जोड़ी ट्रेनों में लगे एक्स्ट्रा कोच, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में सुविधा

RRB Exams Train: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ( SECR) ने बिलासपुर मंडल की चार ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। इससे परीक्षा के दौरान यात्रियों और कैंडिडेट्स को सफर में राहत मिलेगी।

इन ट्रेनों में लगे एक्स्ट्रा

बिलासपुर मंडल से चलने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक-एक एक्स्ट्रा जनरल (सामान्य) कोच लगाया जाएगा। वहीं, गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में एक एक्स्ट्रा सेकंड सिटिंग (2एस) कोच जोड़ा जाएगा।

हसदेव एक्सप्रेस में 23-24 अगस्त सुविधा

गाड़ी नंबर 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 23 अगस्त तक और गाड़ी नंबर 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 3 अगस्त से 24 अगस्त तक एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा।

बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में भी बढ़ी सुविधा

गाड़ी नंबर 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में 3 अगस्त से 22 अगस्त तक और गाड़ी नंबर 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 4 अगस्त से 23 अगस्त तक एक अतिरिक्त जनरल कोच उपलब्ध रहेगा।

चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर में अतिरिक्त कोच

गाड़ी नंबर 58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर और गाड़ी नंबर 58222 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 4 अगस्त से 23 अगस्त तक एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: छग में LB शिक्षकों को संविलियन की तारीख से मिलेगी पेंशन: 2018 से पहले नियुक्त टीचर्स को सरकारी सेवक नहीं माना, नए आदेश से शिक्षकों में नाराजगी

जन शताब्दी एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा 2S कोच

गाड़ी नंबर 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 22 अगस्त तक और गाड़ी नंबर 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 3 अगस्त से 23 अगस्त तक एक अतिरिक्त सेकंड सिटिंग (2एस) कोच की सुविधा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: जम्मू से शवों को गांव नहीं लाने पर ग्रामीणों में गुस्सा: छत्तीसगढ़ में बहन कर रही थी रक्षाबंधन की तैयारियां, मजदूरी के दौरान आतंकी हमले में गई जान

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर:MP Govt Employees CPCT: सरकारी कर्मचारियों को तीन महीने में पास करनी होगी सीपीसीटी, 40 साल से अधिक की उम्र के कर्मचारियों को भी छूट नहीं, कटेगा वेतन

लेखक