RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में आई बंपर भर्ती, 4098 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिस जारी

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 21, 2026, 04:21 PM IST

RRB ने JE भर्ती 2026-27 (CEN 04/2026) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत कई पदों पर 4000 से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी।

Image

रेलवे में आई बंपर भर्ती, 4098 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिस जारी (image - chatgpt)

RRB JE Recruitment 2026 27: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB JE भर्ती 2026-27 (CEN 04/2026) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत कई पदों पर 4000 से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी। (RRB JE Recruitment 2026 Last Date) उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय-समय पर RRB की वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पे लेवल-6 में नौकरी मिलेगी। शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

RRB JE Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए मेडिकल मानकों को भी पूरा करना होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के अलग-अलग रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड में करीब 4,098 पद भरे जाएंगे।

RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय आधार कार्ड के जरिए अपनी जानकारी का सत्यापन जरूर करें। इससे आवेदन की जांच में देरी नहीं होगी। ध्यान रखें कि आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खाने चाहिए। साथ ही आधार में लेटेस्ट फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसी बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट होनी चाहिए।

RRB JE Recruitment 2026 Short Notice

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल सिर्फ शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन (CEN 04/2026), जिसमें योग्यता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी होगी, जल्द ही कॉमन RRB वेबसाइट और सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा।

जो उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article