RRSB Computer Instructor Exam Date 2026: घोषित हुई राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें एग्जाम डेट
![]()
RSSB Computer Instructor Exam Date 2026: यहां देखें राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख
RSSB Rajasthan Computer Instructor Exam Date 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Computer Instructor Exam Date 2026) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने (RSSB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 की तारीख घोषित कर (RSSB Computer Instructor Exam Date) दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो पालियों में होगा। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगा।
Rajasthan Computer Instructor City Slip: आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर सिटी इंटिमेशन स्लिप
आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 14 अगस्त को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए राजस्ठान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के के एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Computer Instructor Exam Schedule: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan Computer Operator Recruitment 2026 Exam Date लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एग्जाम शेड्यूल अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026: कब आएगा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का एडमिट कार्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रवेश पत्र 19 अगस्त को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो के प्रवेश न करें।
![]()
आदित्य सिंहauthor
आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article