RSI Indicator क्या है, जानिए शेयर बाजार में ट्रेडर्स के लिए यह क्यों है जरूरी?
RSI Indicator: यह इंडिकेटर यह पता लगाने में मदद करता है कि कोई शेयर 'Overbought' (जरूरत से ज्यादा खरीदा गया) है या 'Oversold' (जरूरत से ज्यादा बेचा गया) है.
Published byJyoti Singh
RSI Indicator: यह इंडिकेटर यह पता लगाने में मदद करता है कि कोई शेयर 'Overbought' (जरूरत से ज्यादा खरीदा गया) है या 'Oversold' (जरूरत से ज्यादा बेचा गया) है.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/11/rsi-indicator-2026-07-11-13-50-24.jpg)
RSI Indicator Photograph: (magnific)
जब भी लोग Share Market में निवेश करने के बारे में सोचते हैं या निवेश करना शुरू करते हैं, तो वे सही समय का इंतजार करते हैं, क्योंकि सही समय पर शेयर खरीदना और बेचना आसान नहीं होता। इस सही समय का पता लगाने और उसे समझने के लिए ट्रेडर्स और निवेशक कई तरह के टेक्निकल इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से सबसे लोकप्रिय इंडिकेटर्स में से एक है RSI (Relative Strength Index). यह इंडिकेटर यह पता लगाने में मदद करता है कि कोई शेयर 'Overbought' (जरूरत से ज्यादा खरीदा गया) है या 'Oversold' (जरूरत से ज्यादा बेचा गया) है. इसलिए शेयर बाजार में निवेश करने से पहले RSI Indicator को समझना बहुत जरूरी है.
RSI (Relative Strength Index) क्या है?
आसान शब्दों में कहें तो RSI (Relative Strength Index) टेक्निकल एनालिसिस में इस्तेमाल होने वाला एक मोमेंटम इंडिकेटर है. यह आपको किसी स्टॉक की कीमत के मोमेंटम और साथ ही उसकी मजबूती या कमजोरी को समझने में मदद करता है. RSI की वैल्यू 0 से 100 के बीच होती है.
Free Cash Flow कैसे बताता है कंपनी की वित्तीय मजबूती? निवेशकों के लिए जानिए इसके फायदे
RSI कैसे काम करता है?
RSI किसी स्टॉक के हालिया मुनाफे और नुकसान की तुलना करके एक स्कोर देता है. 70 से ज्यादा RSI का मतलब है कि स्टॉक 'ओवरबॉट' (overbought) है यानी इसकी कीमत तेजी से बढ़ी है. वहीं, 30 से कम RSI का मतलब है कि स्टॉक 'ओवरसोल्ड' (oversold) है यानी इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है. हालांकि यह एक पक्के संकेत के बजाय सिर्फ एक इंडिकेटर का काम करता है. 30 और 70 के बीच के RSI को न्यूट्रल रेंज माना जाता है.
Trend Line क्या है, जानिए यह आपको शेयर कब खरीदना और बेचना है, इसका संकेत कैसे देती है?
RSI क्यों महत्वपूर्ण है?
RSI की मदद से आप आसानी से किसी ट्रेंड की मजबूती का अंदाजा लगा सकते हैं. यह आपको मौजूदा ट्रेंड की मजबूती का पता लगाने और शेयर खरीदने या बेचने के बारे में फैसले लेने में मदद करता है. साथ ही यह किसी खास स्टॉक पर खरीदारी या बिकवाली के दबाव के स्तर को भी दिखाता है.
Corporate Actions निवेशकों के लिए क्यों हैं जरूरी? शेयर खरीदने से पहले जानिए पूरी जानकारी
क्या केवल RSI देखकर ट्रेडिंग करनी चाहिए?
RSI का इस्तेमाल अकेले करने के बजाय इसे दूसरे टेक्निकल टूल्स जैसे ट्रेंड लाइन्स, मूविंग एवरेज, MACD, वॉल्यूम, सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल, और कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ मिलाकर करना बेहतर माना जाता है इससे नुकसान का रिस्क कम करने में मदद मिलती है.
Insider Trading क्यों है गैरकानूनी, जानिए इसका Share Market और निवेशकों पर क्या पड़ता है असर?
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.