देश में भाजपा की नहीं, माफिया की सरकार: रोहतक में पूर्वमंत्री सुभाष बतरा बोले, युवाओं को बीजेपी गद्दार बोल रही, संस्थाओं में RSS का राज - Rohtak News

देश में भाजपा की नहीं, माफिया की सरकार:रोहतक में पूर्वमंत्री सुभाष बतरा बोले, युवाओं को बीजेपी गद्दार बोल रही, संस्थाओं में RSS का राज

रोहतक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री सुभाष बतरा। - Dainik Bhaskar

रोहतक में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री सुभाष बतरा।

रोहतक में कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस देश के अंदर सबसे बड़ा ढकोसला है। RSS के कहने पर आज डीसी व एसपी ऑफिस में RSS के लोगों को बैठाया हुआ है। क्लासों के अंदर RSS की किताब भिजवाई जा रही है।

पूर्वमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि आज लोग दहशत के माहौल में है। भाजपा के पास आज सीबीआई, ईडी, अडानी, अंबानी, इलेक्शन कमीशन व ज्यूडिशरी है। सारी संस्थाओं को भाजपा ने अपने हाथ में ले रखा है, सभी पर कब्जा कर रखा है। आज देश में भाजपा की सरकार नहीं, बल्कि माफिया की सरकार चल रही है।

रोहतक में पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री सुभाष बतरा।

रोहतक में पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री सुभाष बतरा।

भाजपा को बोलने की मर्यादा भी नहीं सुभाष बतरा ने कहा कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने राहुल गांधी का नाम लेकर अभद्र टिप्पणी की, जो गलत है। भाजपा नेता को कोई शर्म नहीं, बोलने की कोई मर्यादा नहीं। विपक्ष के नेता को सड़क पर घसीटा गया, जो गलत है। अब भाजपा कह रही हैं कि पत्थर व लाठियां एकत्रित कर रखी थी, वो किसने की। पहली बार ऐसा हुआ कि जो लोग पीट रहे हैं, वो अब प्रदर्शन कर रहे है।

युवाओं के समर्थन में पूरा विपक्ष खड़ा पूर्वमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि भाजपा चाहती है कि युवा प्रदर्शन करे और कांग्रेस उनका साथ भी ना दे। आज पूरा विपक्ष युवाओं के समर्थन में खड़ा है। भाजपा को खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, उन्हें तो बोलने का अधिकार भी नहीं है। पूर्वमंत्री ओपी धनखड़ बोल रहे हैं कि इन गद्दारों को गोली मार दो, अब आंदोलन में गद्दार कौन है। क्या वो बेटियां गद्दार है, जो धरने पर गई है।

सुप्रीम कोर्ट के जज से होनी चाहिए मामले की जांच सुभाष बतरा ने कहा कि हरियाणा में एक मंत्री पर महिला कोच ने आरोप लगाए, कोर्ट में केस चला, लेकिन तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने उसे नहीं हटाया। नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए शिक्षामंत्री को तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए। इस सारे कांड की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवानी चाहिए।

जंतर मंतर पर महिलाओं से किया दुर्व्यवहार पूर्वमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि जंतर मंतर पर 20 जुलाई को भाजपा ने जो बर्बरता दिखाई, वो निंदनीय है। युवाओं पर सीधा आंसू गैस के गोले छोड़ दिए, इसके बाद लाठीचार्ज किया। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इतना निंदनीय काम तो आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ।

सुभाष बतरा ने कहा कि नीट पेपर कैंसिल करने से कितने बच्चे सुसाइड कर गए। बच्चों से बात करने की बजाय भाजपा ने लाठीचार्ज करवाया। सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल करते 25 दिन हो गए, उन्हें तीन बार उठाया गया। गृहमंत्री अमित शाह बताए कि जब वांगचुक मरने की हालत में पहुंच गया, तब उसे क्यों उठाया गया, इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।

काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा 20 जुलाई का दिन पूर्वमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि 20 जुलाई के दिन जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के दौरान एक लड़की मर गई, एक लड़की वेंटीलेटर पर है। ऐसी सरकार है जिसने युवाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। 20 जुलाई का दिन आने वाले समय में काले दिन के रूप में मनाया जाएगा। अब भाजपा बोल रही है कि फास्ट ट्रैक में केस चलेगा। पहले क्यों नहीं किया। एक मंत्री का इस्तीफा नहीं ले रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • जंतर-मंतर लाठीचार्ज का विरोध, पंचकूला DC ऑफिस में घुसे वकील: सिरसा में BJP नेता के बोर्ड पर CJP लिखा; CM बोले- कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही

    सिरसा में BJP नेता के बोर्ड पर CJP लिखा; CM बोले- कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:24
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के समर्थन में धरने पर बैठे वकील: लाठीचार्ज के विरोध में की नारेबाजी; रोहतक में डीसी को दी शिकायत

    लाठीचार्ज के विरोध में की नारेबाजी; रोहतक में डीसी को दी शिकायत|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में छात्र आंदोलन के समर्थन में इनेलो का प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; बोले- छात्रों-किसानों को दबाने का प्रयास कर रही सरकार

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; बोले- छात्रों-किसानों को दबाने का प्रयास कर रही सरकार|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में रोहतक बेस्ट परफॉर्मिंग जिला बना: ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा रहा प्रथम, डीसी बोले-जिला परिषद-DRDA की रही अहम भूमिका

    ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा रहा प्रथम, डीसी बोले-जिला परिषद-DRDA की रही अहम भूमिका|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर