तेजस्वी बोले- गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज: मांझी-चिराग पर RSS-BJP के इशारे पर राजनीति करने का आरोप, केंद्र को घेरा - Patna News

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Tejashwi Yadav Targets Manjhi & Chirag Paswan Over Reservation Statement | Bihar

पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - Dainik Bhaskar

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र की BJP सरकार और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान पर RSS के निर्देश पर अलग-अलग बयान देकर आरक्षण समर्थक जनभावना को परखने का आरोप लगाया।

तेजस्वी ने कहा कि दोनों नेता BJP-RSS के आरक्षण खत्म करने के कथित मूल उद्देश्य से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

‘गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज’

तेजस्वी यादव ने 'गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज' कहावत से की। उन्होंने कहा कि आरक्षित कोटे से चुनाव जीतकर मंत्री बने दोनों नेता संविधान और आरक्षण विरोधियों की गोद में बैठकर सत्ता का सुख ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं का समाज और वैचारिकी से कोई लेना-देना नहीं है।

सहयोगी दलों की विचारधारा पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने BJP के साथ सरकार में शामिल नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टियों की विचारधारा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन दलों की आरक्षण को लेकर स्पष्ट विचारधारा किसी को पता नहीं है।

65% आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

तेजस्वी यादव ने कहा, अगर ये दल वास्तव में आरक्षण समर्थक हैं तो बिहार में उनकी सरकार के दौरान बढ़ाई गई 65% आरक्षण सीमा को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं कराया गया? उन्होंने इन नेताओं को अवसरवादी और सुविधाभोगी बताते हुए आरोप लगाया कि इनका मकसद मंत्री पद, सुरक्षा और बंगला हासिल करने के लिए सत्ता में बने रहना है।

मोहन भागवत के पुराने बयान का जिक्र

तेजस्वी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के पुराने आरक्षण समीक्षा संबंधी बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने उस समय RSS को 'कान पकड़कर उठक-बैठक' कराई थी। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा आरक्षण के साथ छेड़छाड़ या समीक्षा की कोशिश हुई तो बिहार की जनता BJP-RSS को करारा जवाब देगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • 'दिल्ली होटल में महिला से बदतमीजी,25 लाख में मामला दबाया': तेजप्रताप का बिहार के मंत्री पर आरोप; संजय सिंह बोले- सबूत मिला तो राजनीति छोड़ दूंगा

    तेजप्रताप का बिहार के मंत्री पर आरोप; संजय सिंह बोले- सबूत मिला तो राजनीति छोड़ दूंगा|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:59
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बाढ़ में विधायक सियाराम सिंह ने विकास योजनाएं गिनाईं: कहा - मेरा काम सिर्फ घोषणा नहीं, करके दिखाना है

    कहा - मेरा काम सिर्फ घोषणा नहीं, करके दिखाना है|बाढ़,barh - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    भागलपुर में गंगा में समाए 8 घर, VIDEO: गंडक-कोसी बैराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया; सुपौल-जमुई में बारिश, बिजली से एक की मौत

    गंडक-कोसी बैराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया; सुपौल-जमुई में बारिश, बिजली से एक की मौत|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना- युवती को बचाने में पलटी स्कॉर्पियो: सचिवालय इलाके में हादसा, 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरी गाड़ी

    0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर