RSSB में 11 साल में पहली बार हुए इंटरव्यू: प्लाटून कमांडर भर्ती का प्रोविजनल रिजल्ट जारी, रिटन, फिजिकल और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट - Jaipur News
जयपुर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपने 11 साल के इतिहास में पहली बार किसी भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू आयोजित किया है। गृह रक्षा विभाग की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती-2025 के तहत बोर्ड ने 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए।
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर दी है। अब सिलेक्ट अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पोस्टिंग दी जाएगी।
22 नवंबर 2025 को दो पारियों में हुई थी परीक्षा
दरअसल, प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 जुलाई 2025 को विज्ञप्ति जारी की थी। इसके तहत गृह रक्षा विभाग में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 82 और अनुसूचित क्षेत्र के 2 यानी कुल 84 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगें थे।
भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2025 को दो पारियों में किया गया था। सुबह की पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
इसके बाद रिटन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया। जिन अभ्यर्थियों ने रिटर्न और फिजिकल टेस्ट क्लियर किया। उन्हें अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इनमें से 242 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू में भाग लिया।
प्लाटून कमांडर भर्ती में पहली बार अंतिम मैरिट तैयार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन के बाद यह पहला मौका है, जब बोर्ड ने किसी भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू आयोजित किए हैं। इससे पहले बोर्ड की अधिकांश भर्तियां केवल रिटन टेस्ट या फिर स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर पूरी होती रही हैं। प्लाटून कमांडर भर्ती में पहली बार रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई है।

.
खबरें और भी हैं...
जयपुर के चोखी ढाणी में 90 किलो काजू टुकड़ी सीज: पैकिंग पर एक्सपायरी डेट नहीं थी, खाद्य तेल भी मिला अनसेफ
0:26- कॉपी लिंक
शेयर
पचपदरा रिफाइनरी के डीजल-पेट्रोल, ATF पर पूरा वैट माफ: रिफाइनरी को टैक्स छूट वाली लिस्ट में किया शामिल, 31 मार्च तक लागू रहेगी छूट
0:28- कॉपी लिंक
शेयर
वैन से गैस रिसाव से लगी आग: दो कच्चे घर, दो बाइक जले, दो बछड़ों की मौत
0:42- कॉपी लिंक
शेयर
हाईकोर्ट ने कहा- एक समय में एक पुलिसकर्मी दो-जगह कैसे?: यह मानवीय रूप से संभव नहीं; एनडीपीएस मामले में दोषी की सजा को किया सस्पेंड
0:35- कॉपी लिंक
शेयर