ठाणे में निजी एंबुलेंसों पर रेट चार्ट का स्टिकर अनिवार्य, RTO और MNS की पहल से मनमाने किराए पर लगेगी रोक| Navbharat Live

Updated On: Jul 25, 2026 | 03:44 PM IST

विज्ञापन

सार

Thane RTO News: ठाणे RTO ने निजी एंबुलेंसों पर सरकार द्वारा निर्धारित रेट चार्ट का स्टिकर लगाना अनिवार्य किया। मनसे के प्रयासों से मरीजों के परिजनों को मनमाने किराए से राहत मिलेगी।

Thane RTO made rate chart stickers mandatory on private ambulances following MNS initiative, ensuring fare transparency and preventing overcharging।

एंबुलेंस (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Thane RTO Private Ambulance Rate Chart Stickers Mandatory: ठाणे में मरीजों और उनके परिजनों से निजी एंबुलेंस संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों के बीच परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी निजी एंबुलेंसों और अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची (रेट चार्ट) प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस व्यवस्था की शुरुआत ठाणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से की गई है, जिससे एंबुलेंस सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और अनावश्यक वसूली पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के जिला सचिव नैनेश पाटणकर द्वारा लंबे समय से इस मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा था। उनके प्रयासों के बाद परिवहन विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए नया आदेश लागू किया।

निजी एंबुलेंसों पर लगाए गए रेट चार्ट के स्टिकर

शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ठाणे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान निजी एंबुलेंसों पर परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया सूची के स्टिकर लगाए गए। साथ ही अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर भी रेट चार्ट प्रदर्शित करने की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पहले से तय किराए की जानकारी मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हेमांगिनी पाटिल, उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रोहित काटकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी पवार सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- ठाणे में SIR कार्यक्रम की समीक्षा: BLO घर-घर जाकर करेंगे वेरिफिकेशन, पेंडिंग आवेदनों का तुरंत होगा निपटारा

मरीजों और परिजनों को मिलेगी राहत

मनसे नेताओं का कहना है कि कई बार आपात स्थिति का फायदा उठाकर निजी एंबुलेंस संचालक मरीजों के परिजनों से अधिक किराया वसूलते हैं। अब निर्धारित किराया सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने से इस तरह की शिकायतों में कमी आएगी और लोगों को पारदर्शी एवं जवाबदेह सेवा मिल सकेगी।

इस कार्यक्रम में मनसे के नेता अभिजीत पानसे, अविनाश जाधव, जिला सचिव नैनेश पाटणकर, रविंद्र सोनार, सुबोध वैद्य, विभाग अध्यक्ष संदीप साळुंखे, परिवहन जिला अध्यक्ष आशीष डोके, विभाग सचिव संजय भुजबल, सुरेश भोर, मनोज परलीकर, जनार्दन खरीवले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई निजी एंबुलेंस संचालक निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है या तय दर से अधिक किराया वसूलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Follow Navbharatlive whatsapp