SA20 लीग ने GDP में $406 मिलियन का योगदान दिया: चौथे क्रिकेट सीजन में 9470 नौकरियां बनीं; 22 मैच हाउसफुल रहे

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका लीग का चौथा सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीता था।  - Dainik Bhaskar

साउथ अफ्रीका लीग का चौथा सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीता था।

साउथ अफ्रीका की टी-20 क्रिकेट लीग ने अपने चौथे सीजन में साउथ अफ्रीका की GDP में 406 मिलियन डॉलर का योगदान दिया। लीग के आयोजकों की ओर से मंगलवार को जारी आर्थिक आंकलन में यह जानकारी सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट से 9,470 नौकरियां बनीं या उन्हें सहारा मिला। लीग के चौथे सीजन ने पिछले सीजन के मुताबिक GDP में 23% ज्यादा योगदान दिया। इतना ही नहीं इस सीजन के 22 मैच हाऊसफुल रहे थे।

2026 सीजन ने पिछले साल के मुकाबले GDP में 23% ज्यादा योगदान दिया।

2026 सीजन ने पिछले साल के मुकाबले GDP में 23% ज्यादा योगदान दिया।

घरेलू आय 106 मिलियन डॉलर रही

सीजन-3 में सीधे तौर पर हुआ खर्च 112 मिलियन डॉलर था, जो चौथे सीजन में बढ़कर 137 मिलियन डॉलर हो गया। SA20 का GDP में कुल योगदान सालाना आधार पर 23% बढ़ा है।

टूर्नामेंट से इस सीजन में घरेलू आय 106 मिलियन डॉलर रही। एक साल पहले यह आंकड़ा 87 मिलियन डॉलर था।

34 में से 22 मैचों में स्टेडियम पूरी तरह भरे

लीग को देखने वाले दर्शकों की संख्या भी पिछले सीजन के मुकाबले 13% बढ़ी। लीग के छह शहरों में खेले गए 34 मैचों में से 22 में स्टेडियम में सीटें फुल थीं।

पिछले सीजन के मुकाबले 2026 में 13% ज्यादा दर्शक मैच देखने पहुंचे।

पिछले सीजन के मुकाबले 2026 में 13% ज्यादा दर्शक मैच देखने पहुंचे।

जनवरी 2027 में पांचवां सीजन शुरु होगा

SA20 के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा कि नए आंकड़े खेल के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए टूर्नामेंट की बढ़ती अहमियत दिखाते हैं। पांचवां सीजन 17 जनवरी 2027 से शुरू होगा।

उन्होंने कहा- ‘हम अपने पांचवें सीजन की ओर बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ लीग को आगे बढ़ाना नहीं है, बल्कि क्रिकेट, मेजबान शहरों और साउथ अफ्रीका की पूरी अर्थव्यवस्था पर इसके असर को और बढ़ाना भी है।’

-------------------------

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अंपायर पर हमले का आरोपी 36 साल बाद पकड़ा गया:1990 में आउट दिए जाने पर बैट से मारा था, ठाणे में गिरफ्तार

1990 में मुंबई के बोरीवली इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर पर हमला करने के आरोपी ओमप्रकाश ललता पासी को 36 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ेंं…

.

खबरें और भी हैं...

  • कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8: भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ

    भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar0:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में 2 विकेट लिए: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से गेंदबाजी की; बैटिंग में 8 रन ही बना सके

    दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से गेंदबाजी की; बैटिंग में 8 रन ही बना सके|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्या खिलाड़ियों को पता था उन्होंने कॉकरोच वाली चाय पी: हाईकोर्ट का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से सवाल, रेस्टोरेंट में गंदगी का आरोप

    हाईकोर्ट का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से सवाल, रेस्टोरेंट में गंदगी का आरोप|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दलीप ट्रॉफी में वैभव ने जर्सी नंबर पर टेप लगाया: सिर्फ नंबर-3 दिखा, 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए थे

    सिर्फ नंबर-3 दिखा, 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए थे|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar1:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर