Sagar Liquor Death Case: सागर के जहरीली शराब पीने से 10 मौतों के मामले तीन आबकारी अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, उपायुक्त ग्वालियर अटैच

Sagar Liquor Death Case: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar News) जिले की बंडा तहसील में (Sagar Liquor Death Case) जहरीली शराब पीने से हुई 10 मौतों के मामले में एक्शन शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर (Sagar Liquor Death Case Update) उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव (Deputy Commissioner Neerja Srivastava) ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया है।

जबकि सागर आबकारी सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती को सस्पेंड (Sagar Excise Officer's Suspended) कर दिया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाह और गूगरा चौकी प्रभारी पूरण लड़िया को भी निलंबित कर दिया है। 

गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स भेजा

बंडा के ग्राम बमूरा मेडा निवासी रामप्रसाद पिता गोविंद लोधी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया है।

➡️ गंभीर मरीज को तुरंत एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया

बंडा के ग्राम बमूरा मेडा निवासी श्री रामप्रसाद (पिता: गोविंद लोधी) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया है।#JansamparkMP#sagarpic.twitter.com/bjU85qRZ0T

— PRO JS Sagar (@projssagar) September 6, 2026

15 मरीजों का तीन अस्पतालों में इलाज चल रहा

ग्राम गूगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बंडा सिविल अस्पताल में 35 मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इसमें से गंभीर मरीजों का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (Bundelkhand Medical College) और सागर जिला अस्पताल (Sagar) में इलाज चल रहा है। डॉक्टर और प्रशासन की टीमें मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Sagar Liquor Death Case

बरेठा की लाइसेंसी दुकान के कर्मचारी भूमिका संदिग्ध

पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से तीनों ग्रामीण क्षेत्रों में सर्चिंग कर नकली शराब के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। जहरीली शराब के तार UP के ललितपुर (Lalitpur) से जुड़े बताए जा रहे है। इसमें ललितपुर के आकाश राय का नाम आया सामने आया है।

आकाश बरेठा की लाइसेंसी दुकान का कर्मचारी है। पुलिस टीम अब ललितपुर (Lalitpur) कनेक्शन की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: MP Toxic Liquor Tragedy: बंडा में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, UP के ललितपुर से नकली शराब का कनेक्शन, CM बोले- कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे

लेखक