Saif Ali Khan ने क्यों अक्षय कुमार की 'गरम मसाला' को कहा था NO? प्रियदर्शन का खुलासा- एक्टर को सुनाई थी कहानी

Garam Masala: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. लंबे वक्त के बाद दोनों एक्टर्स एक साथ काम कर रहे हैं. वहीं, प्रियदर्शन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही में डायरेक्टर ने बताया कि वो सालों पहले सैफ अली खान को ‘गरम मसाला’ फिल्म ऑफर कर चुके हैं. एक्टर ने पिक्चर की कहानी भी सुन ली थी, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया.

फिल्म ‘हैवान’ से अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर आ रहे हैं. इससे पहले ‘टशन’ में साथ दिखे थे. वहीं, दोनों की जोड़ी ने ‘ये दिल्लगी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत: दे आर बैक’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. यूं तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं. अब अगली पिक्चर की बारी है. हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत करते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि, ”सैफ को उनकी एक पुरानी फिल्म के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया था.”

‘गरम मसाला’ को सैफ ने क्यों छोड़ा?

अक्षय कुमार की ‘गरम मसाला’ को कल्ट का दर्जा मिला है. साथ ही आज भी मीम कल्चर का हिस्सा बनी हुई है. प्रियदर्शन ने इस फिल्म को लेकर खुलासा किया कि ”मैं ‘गरम मसाला’ की कहानी सुनाने के लिए सैफ से मिलने गया था. लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट समय पर पूरी नहीं हो पाई. ऐसे में सैफ को अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना पड़ा. वो फिल्म नहीं कर पाए. नीरज (राइटर) पूरी स्क्रिप्ट नहीं लिख पाए थे. और सैफ ने तीन दिन इंतजार भी किया, लेकिन जब चीजें नहीं हो पाई हैं. तो सैफ ने अपनी डेट्स किसी और को दे दी.”

इस दौरान प्रियदर्शन ने बताया कि उनकी सैफ अली खान के साथ कैसे पहली मुकालात हुई थी. वो कहते हैं कि ”मैंने उनसे सबसे पहले यही पूछा था, ‘क्या आपके पिता यहां हैं? मैं उनसे मिलना चाहता हूं.” दरअसल प्रियदर्शन खुद मंसूर अली खान पटौदी के बड़े फैन थे. मुझे याद है कि वो यूनिवर्सिटी स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे. मैं उनसे मिलना चाहता था, इसलिए मैं पूरी ताकत से दौड़ा और बुरी तरह गिर गया. मुझे बहुत चोट लगी और मैं उनसे मिल नहीं पाया. बाद में, मुझे याद है कि मैंने उन्हें चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते देखा था. उस समय गारफील्ड सोबर्स की टीम खेल रही थी. उस समय मैंने खेलना शुरू ही किया था.”

दरअसल प्रियदर्शन बताते हैं कि- ” सेट पर मैंने सैफ के साथ टाइगर पटौदी के बारे में काफी बातचीत की. मुझे उनके सभी स्कोर याद हैं. मैंने वह किताब भी ली जिस पर सैफ ने मेरे लिए साइन किया था.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button