Salim Khan: सलमा के साथ नाश्ता करते दिखे सलीम खान, बेटे सोहेल ने शेयर की तस्वीर

Salim Khan Pic: सोहेल खान सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने पैरेंट्स के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. अब रविवार को उन्होंने एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में सलीम खान और सलमा खान साथ में नाश्ता करते दिखाई दे रहे हैं. ब्रेकफास्ट टेबल पर कई फल और ड्राय फ्रूट्स रखे हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोहेल ने लिखा, “सबसे बेहतरीन और सुखद नाश्ता.”

सोहेल खान ने इससे पहले 17 अगस्त को मां सलमा खान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. उस तस्वीर में सोहेल मां की गोद में सिर रखे दिखाई दिए थे. अब उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों माता-पिता की झलक अपने फैंस को दिखाई है.

इससे पहले ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने मई में सलीम खान से मुलाकात की थी और उनके साथ की एक तस्वीर शेयर की थी. तब उन्होंने बताया था कि 28 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद सलीम खान धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं. अब सोहेल ने अपने पापा की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो नाश्ते का लुत्फ उठाते नज़र आ रहे हैं.

कुछ महीने पहले बिगड़ी थी सलीम खान की तबीयत

दिग्गज लेखक रहे सलीम खान की उम्र 90 साल है. कुछ महीने पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया गया था कि उन्हें हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. उस वक्त उन्हें करीब एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था. 17 फरवरी को उन्हें एडमिट किया गया था और 17 मार्च 2026 को वो डिस्चार्ज हुए थे.

अलायंस में सोहेल ने बटोरी सुर्खियां

सोहेल खान पिछले दिनों प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आए थे. ये पहली बार था कि सलमान खान के परिवार का कोई शख्स रिएलिटी शो का हिस्सा बना. सोहेल के अलावा उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी शो में आई थीं. इस शो के दौरान भाई का हौंसला बढ़ाने के लिए सलमान खान भी मेहमान बनकर घर के अंदर गए थे. सोहेल ने शो के दौरान अपने तौर तरीकों से फैंस का दिल जीत लिया था.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button