Salman Khan की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की चमकी किस्मत, हाथ लगी हॉरर-कॉमेडी जॉम्बी थ्रिलर? - salman khan niece alizeh agnihotri gets new movie collage fest with ashish chanchlani reports

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपरस्टार सलमान खान की भांजी और एक्ट्रेस अलिजेह अग्निहोत्री का नाम नई फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अलिजेह अग्निहोत्री को मिल गई फिल्म

  2. सलमान खान की भांजी हैं अलिजेह अग्निहोत्री

  3. इस नई मूवी में नजर आएंगी अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सलमान खान की भांजी और एक्ट्रेस अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) का नाम भी शामिल होता है। करीब 3 साल पहले आई फिल्म फर्रे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं अलिजेह की किस्मत चमक गई है और उनके हाथ एक नई फिल्म लगी है। 

अलिजेह अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म का जॉनर हॉरर-कॉमेडी जॉम्बी थ्रिलर माना जा रहा है। ऐसे में आइए अलिजेह की इस आने वाली फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं- 

अलिजेह अग्निहोत्री की अगली फिल्म

सलमान खान की भांजी के तौर पर अलिजेह अग्निहोत्री को सिनेमा जगत में काफी ज्यादा जाना जाता है। अलिजेह सलमान की बड़ी बहन अलवीरा खान और बहनोई अभिनेता-निर्माता अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अपने मामा और पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए अलिजेह अग्निहोत्री पूरी तरह से तैयार है। जिस नई फिल्म को लेकर फिलहाल उनका नाम सुर्खियां बटोर रहा है, उसका टाइटल हैज- कॉलेज फेस्ट (College Fest) है। 

यह भी पढ़ें- पहली बार बड़े पर्दे पर 'कर्ण' बनेंगे Salman Khan, रंग दे बसंती के निर्देशक संग मिलाया हाथ, 2027 में बड़ा धमाका?

salmankhanniecealizeh

ये एक हॉरर कॉमेडी और जॉम्बी थ्रिलर मूवी होगी। जिसमें अलिजेह अग्निहोत्री के अलावा यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी अहम भूमिका में मजर आएंगे। फिल्म कॉलेज फेस्ट के बारे में डिटेल्स के बारे में बात की जाए तो इसका निर्माण पंचायत जैसी शानदार वेब सीरीज बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस टीवीएफ TVF (The Viral Fever) द्वारा किया गया है, जबकि डायरेक्शन की कमान वैभव बंधू के हाथों में है। 

COLLEGEFEST

बात की जाए कॉलेज फेस्ट की कहानी के बारे में तो ये आज की जेनरेशन (Gen-Z) के कॉलेज की स्टोरी है। जिसमें दिखाया है कि एक कॉलेज फेस्ट के दौरान रहस्यमयी संक्रमण फैल जाता है, जिसकी वजह से कॉलेज छात्र जॉम्बी में बदल जाते हैं। अलिजेह का किरदार मूवी में काफी अहम होने वाला है। 

ओटीटी पर आएगी फिल्म 

बात की जाए अलिजेह अग्निहोत्री और आशीष चंचलानी स्टारर फिल्म कॉलेज फेस्ट की रिलीज के बारे में तो इसे थिएटर्स की बजाय ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि कॉलेज फेस्ट को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amzon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।