भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
Samosa vs Burger: भारत के लोगों को वैसे तो विदेशी खाना बहुत भाता है, लेकिन जब बार देसी खाने की हो तो उसके सामने सबकुछ फीका लगने लगता है. तभी तो देश में समोसे ने बर्गर को पछाड़ दिया है.
Written By : प्रतीक्षा राणावत | Updated at : 17 Jul 2026 10:05 PM (IST)

समोसे के सामने पिछड़ा बर्गर
Source : ABP Live
Samosa vs Burger: हर भारतीय खाने का बहुत शौकीन होता है. चटपटा मसालेदार खाना भारत की एक तरह से पहचान ही है. लेकिन फिर भी भारतीयों का पसंदीदा अक्सर विदेशी खाना ही होता है. पिज्जा, बर्गर, चाइनीज जैसे फूड आइटम्स को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है. लेकिन फिर भी जब बात देसी खाने की आती है तो उसका कोई जवाब ही नहीं है. तभी तो बाजार में समोसे के सामने बर्गर भी फेल हो गया. आइये बताते हैं कैसे?
बर्गर पर भारी पड़ा समोसा
दरअसल मशहूर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं. इसी दौरान उन्होंने एक ट्वीट पर ये दावा किया है कि हल्दीराम का समोसा मैक डोनल्ड के बर्गर पर भारी पड़ गया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत वर्सेज अमेरिका- किसका खाना भारत में जीता?' यहां देखें पोस्ट:
Indian vs American- whose food wins in India ? pic.twitter.com/1Xh3b9PaEB
— Harsh Goenka (@hvgoenka) July 17, 2026
ये भी पढ़ें: RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
हल्दीराम की कमाई
उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें हल्दीराम और मैकडोनल्ड्स के भारतीय स्टोर्स और कमाई की डीटेल है. जिसमें लिखा है कि हल्दीरा के भारत में 400 से भी ज्यादा स्टोर्स हैं. इसका रेवेन्यू 8000 करोड़ रुपये है, जिनसे 800 करोड़ रुपये का मुनाफा होता है. हर स्टोर से 20 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है.
मैक डोनल्ड्स की कामई
तो वहीं मैक डोनल्ड्स के भारत में 550 स्टोर्स है. जिसका रेवेन्यू भारत में 4500 करोड़ रुपये जनरेट होता है. इस स्टोर्स से 180 करोड़ रुपये का प्रॉफिट होता है. मैक डी के एक स्टोर से भारत में 8.2 करोड़ रुपुये का मुनाफा होता है.
ये आंकड़े बताते हैं कि वाकई में हल्दीराम का समोसा मैक डी के बर्गर के सामने राजा की तरह है. भीरतीय खाने की बात आती है तो हर भारतीय अपने देश को ही तवज्जो देता है. हालांकि ये दावा हम नहीं कर रहे हैं ये दावा हर्ष गोयनका की वायरल हो रही पोस्ट में किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
और पढ़ें

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है
Read More
Published at : 17 Jul 2026 10:05 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola