Samsun Galaxy Z Flip 8 Launch: ₹1.24 लाख में आया मुड़ने वाला फोन, बड़ी डिस्प्ले और AI फीचर्स ने जीता दिल - Haribhoomi

Samsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 4.1-इंच FlexWindow, 6.9-इंच डिस्प्ले, Exynos 2600, 50MP कैमरा, और Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता।

Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched

Samsung Galaxy Z Flip 8 Launched

  • Published: 23 Jul 2026, 10:37 AM IST
  • Last Updated: 23 Jul 2026, 10:38 AM IST

Samsung ने अपने नए प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन पहले से बड़ी 4.1-इंच FlexWindow, दमदार Exynos 2600 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और नए Galaxy AI फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने फोन को पहले से पतला और मजबूत डिजाइन दिया है, जबकि AI आधारित कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,24,999 रखी गई है और इसकी बिक्री 8 अगस्त से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Galaxy Z Flip 8 आपके लिए एक नया विकल्प बन सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 8 के स्पेसिफिकेशंस
Galaxy Z Flip 8 का वजन 180 ग्राम है और अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई 6.1mm है। इसमें 6.9-इंच का Full HD+ 120Hz OLED फोल्डिंग डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, बाहर की तरफ अब 4.1-इंच FlexWindow कवर डिस्प्ले मिलता है, जो पहले से बड़ा है और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।

फोन IP48 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है। साथ ही इसमें नया Armor Aluminum फ्रेम और बेहतर हिंज मैकेनिज्म दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज
भारत सहित अधिकांश देशों में Galaxy Z Flip 8 को Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, जबकि कुछ चुनिंदा बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। स्मार्टफोन में सभी वेरिएंट्स में 12GB RAM दी गई है। स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB के दो विकल्प उपलब्ध हैं।

बैटरी-चार्जिंग और कैमरा 
Galaxy Z Flip 8 में 4300mAh बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS) और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung ने वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाने के लिए Camcorder Grip Mode और Horizontal Lock जैसे नए फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे चलते समय भी वीडियो अधिक स्थिर रिकॉर्ड होती है।

Android 17 और नए Galaxy AI फीचर्स
Samsung Galaxy Z Flip 8 Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। इसमें Gemini Intelligence का गहरा इंटीग्रेशन दिया गया है। कंपनी ने Now Brief फीचर जोड़ा है, जो कवर स्क्रीन पर नोटिफिकेशन, रिमाइंडर और जरूरी अपडेट दिखाता है। इसके अलावा यूजर्स अब 40 से ज्यादा ऐप्स को वॉयस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं।

प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए Samsung ने AI Assistant Activity Dashboard भी दिया है, जहां यूजर AI की बैकग्राउंड एक्टिविटी, ऑटोमेटेड एक्शन और ऐप परमिशन को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। फोन के साथ Google AI Pro का 6 महीने का मुफ्त ट्रायल भी मिलेगा, जिसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत
भारत में Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत इस प्रकार है:

  • 12GB + 256GB: ₹1,24,999
  • 12GB + 512GB: ₹1,44,999

यह स्मार्टफोन Graphite, Cream और Pink कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं Mint कलर केवल Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी बिक्री 8 अगस्त से शुरू होगी।