Samsung का किफायती 5G फोन इस दिन आएगा: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर - samsung galaxy s26 fe launch date specifications price in india exynos 2500 120hz amoled display

सैमसंग 27 अगस्त को अपने गैलेक्सी इवेंट में नया Galaxy S26 FE स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट और 50MP कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं, जिसकी कीमत 75,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

Samsung का किफायती 5G फोन इस दिन आएगा: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर

Samsung का किफायती 5G फोन इस दिन आएगा: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही अपने Fan Edition स्मार्टफोन लाइनअप में नया मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हालिया पोस्ट में अगले Galaxy Event की डेट अनाउंस कर दी है, जो 27 अगस्त को होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में कंपनी Samsung Galaxy S26 FE को पेश कर सकती है।

बता दें कि कंपनी की FE सीरीज को आमतौर पर फ्लैगशिप फीचर्स और किफायती कीमत के बीच बैलेंस बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि Samsung ने अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स में Galaxy S26 FE के कई अहम फीचर्स का खुलासा हो गया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

Samsung Galaxy S26 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक हो सकती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में आसानी होगी।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में सैमसंग का अपना 3nm Exynos 2500 चिपसेट मिल सकता है। ये प्रोसेसर डेली यूज के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। फोन का डिजाइन भी काफी स्लिम होने की उम्मीद है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm हो सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Android 17 पर बेस्ड One UI 9 मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस नए वाले Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। डिवाइस में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

स्लिम बॉडी होने के बावजूद फोन में 4,900mAh की बैटरी मिल सकती है। साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Galaxy Event की डिटेल्स

Samsung का Galaxy Event अगले हफ्ते 27 अगस्त को शाम 5:30 बजे IST से शुरू होने की उम्मीद है। इसी इवेंट में कंपनी Galaxy S26 FE को अनाउंस कर सकती है। साथ ही कंपनी फोन की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी भी दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत ₹75,000 से कम हो सकती है।