Samsung यूजर्स को बड़ा झटका! Galaxy A17 समेत 4 फोन हुए महंगे, जानें अब कितनी है कीमत - Haribhoomi

Samsung Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आई है। जानें सभी वेरिएंट की नई संभावित कीमतें और कितने रुपये बढ़े दाम।

Samsung Galaxy A17 5G

Samsung यूजर्स को बड़ा झटका! Galaxy A17 समेत 4 फोन हुए महंगे, जानें अब कितनी है कीमत।

  • Published: 03 Sep 2026, 10:49 AM IST
  • Last Updated: 03 Sep 2026, 10:49 AM IST

Samsung Smartphone Price Hike: Samsung स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G शामिल हैं। अलग-अलग मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इनमें Galaxy A17 के कुछ वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है।

लीक हुए Samsung के एक प्राइस रिविजन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, नई कीमतें 2 सितंबर 2026 से लागू बताई गई हैं। हालांकि, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर खबर लिखे जाने तक इन बदली हुई कीमतों को अपडेट नहीं किया गया था। ऐसे में इन कीमतों को फिलहाल रिपोर्टेड माना जा रहा है।

Galaxy A17 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A17 के कुछ वेरिएंट की कीमत में काफी बड़ा इजाफा हुआ है। खास तौर पर TA यानी Trade-in Allowance वाले मॉडल की कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिला है। Galaxy A17 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये से बढ़कर 29,999 रुपये बताई गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये से बढ़कर 38,499 रुपये हो सकती है।

TA के बिना वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी बताई गई है। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,499 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये, 8GB + 128GB की कीमत 27,499 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से बढ़कर 36,499 रुपये हो सकती है।

Galaxy A27 भी हुआ महंगा
Samsung Galaxy A27 के तीनों वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की रिपोर्ट है। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये बताई गई है, जो पहले 31,999 रुपये थी। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 38,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,499 रुपये से बढ़कर 45,499 रुपये हो सकती है।

Galaxy F17 की कीमत में 3,500 रुपए का इजाफा
Samsung Galaxy F17 की कीमत में भी बढ़ोतरी बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके सभी लिस्टेड वेरिएंट पर 3,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई संभावित कीमतें इस तरह हैं:

  • 4GB + 128GB: 23,499 रुपये
  • 6GB + 128GB: 26,499 रुपये
  • 8GB + 128GB: 29,499 रुपये

ये भी पढ़े-ः JBL Cove Speakers Launch: Dolby Atmos और Wi-Fi कनेक्टिविटी से लैस 3 नए स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत

Galaxy A07 5G भी हुआ महंगा
Samsung Galaxy A07 5G के दो वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोतरी की बात सामने आई है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कीमत 19,999 रुपये हो सकती है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। इसके बाद इसकी कीमत 22,999 रुपये हो सकती है।

Samsung ने अभी नहीं की आधिकारिक पुष्टि
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन नई कीमतों की Samsung की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट के समय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रोडक्ट लिस्टिंग पर पुरानी कीमतें ही दिखाई दे रही थीं। इसलिए अगर आप इन स्मार्टफोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले Samsung की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत स्टोर पर कीमत जरूर चेक कर लें।

स्मार्टफोन की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?
स्मार्टफोन कंपनियों पर बढ़ती कंपोनेंट और मेमोरी की लागत का दबाव देखने को मिल रहा है। इसी वजह से अलग-अलग ब्रांड अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव कर रहे हैं। बजट और मिड-रेंज फोन की कीमतों पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है, क्योंकि कंपोनेंट की लागत में छोटी बढ़ोतरी भी फोन की कुल कीमत को प्रभावित कर सकती है।