फिर Samsung Galaxy M47 5G की बदली कीमत! कंपनी ने घटाए दाम, अब ₹8,000 सस्ता मिलेगा 50MP नो-शेक कैमरा फोन - Haribhoomi
Samsung ने Galaxy M47 5G की बढ़ी हुई कीमत वापस ले ली है। अब यह स्मार्टफोन फिर से लॉन्च प्राइस पर उपलब्ध है। जानें नई कीमत, फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस।
फिर Samsung Galaxy M47 5G की बदली कीमत! कंपनी ने घटाए दाम, अब ₹8,000 सस्ता मिलेगा 50MP नो-शेक कैमरा फोन।
- Published: 14 Jul 2026, 04:58 PM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 04:58 PM IST
Samsung ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy M47 5G की कीमत में फिर बड़ा बदलाव किया है। ब्रांड ने लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इस हैंडसेट की कीमत में ₹8,000 तक की बढ़ोतरी कर दी थी, जिससे ग्राहकों को ज्यादा रकम चुकानी पड़ रही थी। लेकिन अब कंपनी ने यू-टर्न लेते हुए फोन के दाम को घटा दिया है और उसे वहीं सेम लॉन्च प्राइस पर ही खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया है।
सैमसंग के इस फैसले से अब उन ग्राहकों की बड़ी चिंता दूर हो गई हैं, जिन्होंने बढ़ी हुई कीमतों के कारण फोन का खरीदने का प्लान टाल दिया था। यदि आप 30 हजार रुपए से कम में एक बढ़िया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो Galaxy M47 5G एक बढ़िया ऑप्शन है। डिवाइस में शानदार 50MP नो-शेक कैमरा, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और AI फीचर्स मिलते हैं। आइए अब इसकी बदली हुई कीमतें, फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें
Samsung Galaxy M47 5G फिर हुआ 8 हजार रुपए सस्ता
29 जून 2026 को Samsung Galaxy M47 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसके तीनों वेरिएंट की सेल 4 जुलाई से शुरू की गई थी। फिर शुरुआती ऑफर्स के बाद कंपनी ने अचानक हैंडसेट की कीमत बढ़ा दी थी, जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हुई।
लेकिन अब तीनों वेरिएंट दोबारा अपने लॉन्च प्राइस पर ही उपलब्ध हैं। इसका 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज फोन की कीमत 28,999 रुपए और टॉप वैरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपए में है।

पहले इतनी बढ़ गई थी कीमत
लॉन्च के कुछ दिनों बाद Samsung ने Galaxy M47 5G के सभी वेरिएंट की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी कर दी थी। उस समय 6GB + 128GB मॉडल की कीमत बढ़कर ₹32,999 हो गई थी, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट ₹36,999 में बिकने लगा था। वहीं, टॉप 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹41,999 तक पहुंच गई थी। अब कंपनी ने यह बढ़ोतरी वापस ले ली है, जिससे ग्राहकों को वेरिएंट के हिसाब से ₹7,000 से ₹8,000 तक की बचत होगी। तीनों मॉडल अब फिर से अपनी शुरुआती लॉन्च कीमत पर उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग को भी आसानी से संभालता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसे कंपनी के No Shake Camera फीचर का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
AI फीचर्स भी मिलेंगे
Galaxy M47 5G में कई AI आधारित फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। AI Select स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कंटेंट को पहचानकर उससे जुड़े सुझाव देता है। Object Eraser की मदद से फोटो में मौजूद अनचाहे ऑब्जेक्ट या लोगों को आसानी से हटाया जा सकता है। वहीं Circle to Search with Google फीचर के जरिए स्क्रीन पर किसी भी टेक्स्ट, फोटो या ऑब्जेक्ट को सिर्फ घेरकर तुरंत सर्च किया जा सकता है।
6 साल तक मिलेंगे अपडेट
Samsung ने Galaxy M47 5G के लिए लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट की भी घोषणा की है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इससे यूजर्स को लंबे समय तक नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और बेहतर परफॉर्मेंस का लाभ मिलता रहेगा।