Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा| Navbharat Live
Updated On: Aug 04, 2026 | 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Sawan 2026 Upay : सावन सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा का महत्व माना जाता है। जानिए वे 5 स्थान, जहां दीपक जलाना शुभ, मंगलकारी और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

बिल्व पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ ( सौ.AI)
विस्तार
Sawan Somwar Vastu Remedies: भगवान शिव को समर्पित सावन महीना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है। इस पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने और अपनी मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना और सोमवारी व्रत रखते हैं।
वहीं, इस दौरान कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से व्यक्ति को जीवनभर सुख समृद्धि और भगवान शिव, माता पार्वती की कृपा मिलती है। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में कौनसे 5 स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
सावन के महीने में इन 5 स्थानों पर जरुर जलाएं दीपक
-
मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
सावन सोमवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मुख्य द्वार पर जलने वाला दीपक घर में आने वाले सुख-समृद्धि आती है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
-
शिव मंदिर में दीपक जलाएं
मुख्य द्वार के अलावा, शिव मंदिर में भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है।सावन के पवित्र महीने में शिव मंदिर में रोजाना सुबह और प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और फूल अर्पित करने के बाद एक दीपक जलाएं। कहा जाता है कि शिवलिंग के पास जलाया गया दीपक जीवन के अंधकार को दूर करता है और शांति प्रदान करता है।
-
तुलसी के पास भी दीपक जलाएं
सावन के पवित्र महीने में शिव मंदिर के अलावा, तुलसी के पास भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसमें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में सावन के प्रत्येक सोमवार को शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
ये भी पढ़ें-Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा
-
घर के मंदिर जलाएं दीपक
सावन सोमवार पर अपने पूजा घर में भगवान शिव के सामने एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
-
बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे
अगर आपके घर के आसपास बिल्व पत्र का पेड़ है, तो सावन के सोमवार के दिन उसके नीचे घी का दीपक जलाएं। बेलपत्र का पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसके नीचे दीपक जलाने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह विशेष रूप से शिव-पार्वती की कृपा पाने का एक अचूक उपाय माना जाता है।
