Sawan Shivratri Mehndi Design Photo: सावन शिवरात्रि पर हाथों में सजाएं गौरी-शंकर, देखें खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन्स
लाइफस्टाइल
- Authored by: अवनि बागरोला
- Updated Aug 11, 2026, 08:29 AM IST
सावन शिवरात्रि के मौके पर अगर आप हाथों को भक्ति और खूबसूरती के रंग में सजाना चाहती हैं, तो शिव-पार्वती, बेलपत्र और त्रिशूल से प्रेरित ये मेहंदी डिजाइन्स आपके त्योहार के श्रृंगार में खास अंदाज जोड़ सकते हैं।
![]()
Sawan Shivratri Mehndi Design Photo
Sawan Shivratri Mehndi Design Photo: सावन शिवरात्रि का त्योहार आते ही घर से लेकर मंदिर तक भक्ति का माहौल नजर आने लगता है। महिलाएं पूजा की तैयारी के साथ अपने श्रृंगार को भी खास बनाने में जुट जाती हैं। ऐसे में हाथों पर मेहंदी लगाना त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। अगर इस बार आप सामान्य फूल-पत्तियों वाली मेहंदी से कुछ अलग आजमाना चाहती हैं, तो सावन शिवरात्रि की थीम वाली ये मेहंदी के डिजाइन्स बेस्ट हो सकते हैं।
इसमें भगवान शिव से जुड़े छोटे-छोटे प्रतीकों को बेहद सुंदर तरीके से शामिल किया जा सकता है। हथेली के बीच में त्रिशूल, डमरू या शिवलिंग की आकृति और आसपास बेलपत्र की डिजाइन हाथों को अलग पहचान दे सकती है। वहीं शिव-पार्वती की जोड़ी वाली बारीक डिजाइन भक्ति के साथ प्रेम का भाव भी दिखाती है। आप चाहें तो डिजाइन को बहुत भरा हुआ रखने के बजाय खाली जगह के साथ भी सजा सकती हैं, जिससे हाथों का पूरा रूप हल्का और सुंदर दिखाई देगा।
सावन के शुभ अवसर पर मां पार्वती और भगवान शिव की आकृति वाली मेहंदी की डिजाइन बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगी। आप इस तरह की मेहंदी की डिजाइन बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। AI लुक वाली ऐसी मेहंदी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है। कमल फूल, बेलपत्र के साथ आप भी इस मेहंदी को सजा सकते हैं।
सावन शिवरात्रि के खास दिन पर हथेलियों में ऐसी वाली ट्रेंडी मेहंदी की डिजाइन भी बनाएंगे तो लुक परफेक्ट लगेगा। कमल फूल, शिवलिंग, चेक्स और स्वास्तिक के साथ आप भी इस मेहंदी को पूरा कर सकते हैं।
शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक ये वाला मेहंदी का डिजाइन तो सबसे ज्यादा खूबसूरत है। ऐसी वाली मेहंदी का डिजाइन लगाना बिगिनर्स के लिए भी बहुत ही ज्यादा आसान है। जरूर ही आप ये वाली मेहंदी इस सावन शिवरात्रि अपनी हथेलियों में रचाएं।
मांडला स्टाइल की ये वाली मेहंदी का डिजाइन भी काफी सिंपल और सुंदर लग रहा है। जरूर ही इसे भी एक बार ट्राय करके देखें काफी सुंदर श्रृंगार का रंग चढ़ेगा।
इस बार मेहंदी में सिर्फ पारंपरिक बेल-बूटे बनाने के बजाय त्रिशूल, डमरू, बेलपत्र, चांद और छोटे फूलों को मिलाकर नई डिजाइन बनाई जा सकती है। सरल डिजाइन पसंद करने वालों के लिए उंगलियों पर बेलपत्र और हथेली पर छोटा त्रिशूल काफी खूबसूरत लगेगा।
अगर आपको थोड़ी भरी हुई मेहंदी पसंद है, तो शिव-पार्वती की आकृति के साथ बेलपत्र और फूलों की बारीक डिजाइन जोड़ी जा सकती है। इस तरह की डिजाइन्स आप सावन के साथ साथ दूसरे त्योहारों पर भी बन सकते हैं। जरूर ही आपको ये लेटेस्ट ट्रेंडी मेहंदी की डिजाइन फोटो ट्राय करनी चाहिए।
![]()
अवनि बागरोलाauthor
अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Lifestyle
End of Article