SBI का बड़ा झटका! 4 बार से ज्यादा पैसे निकाले तो लगेगा तगड़ा चार्ज, जान लें नया नियम

SBI Account Holders Alert: एसबीआई ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। बैंक ने बेसिक सेविंग खाते से फ्री पैसे निकालने के नियम बदल दिए हैं। 4 बार के बाद तगड़ा चार्ज लगेगा।

SBI Account Rule Change: अगर आपका भी अकाउंट देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 'जीरो बैलेंस' वाले खातों (BSBD Account) के नियमों मेंबड़ा बदलाव कर दिया है। अब बैंक से बार-बार पैसे निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि एसबीआई ग्राहकों के लिए क्या बदला है और इसका आप पर क्या असर होगा...

एसबीआई ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल रहा है?

  • अगर आपके पास SBI का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाता है, तो अब आपको हर महीने बैंक की तरफ से सिर्फ 4 बार ही फ्री में पैसा निकालने की छूट मिलेगी।
  • अगर आपने महीने में 4 बार पैसा निकाल लिया है और 5वीं बार पैसे निकालने गए, तो बैंक आपसे 15 रुपए और GST का चार्ज वसूलेगा।
  • 4 फ्री लिमिट पार होने के बाद आप जितनी बार भी पैसे निकालेंगे, हर बार आपको यह चार्ज देना होगा।

SBI में अब डिजिटल ट्रांजैक्शन भी लिमिट में रहेंगे

इस नए नियम का सबसे बड़ा झटका है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन भी लिमिट में ही रहेंगे। पहले क्या होता था कि अगर आप डिजिटल तरीके से पैसे निकालते या ट्रांसफर करते थे, तो उसे इस 4 फ्री वाली लिमिट में नहीं गिना जाता था। लेकिन, 1 अक्टूबर से नियम बदल जाएंगे।

SBI डिजिटल ट्रांजैक्शन में क्या-क्या आएंगे?

  • SBI के ATM से पैसा निकालना
  • किसी दूसरे बैंक के ATM से पैसा निकालना
  • बैंक की ब्रांच में जाकर फॉर्म भरकर पैसे निकालना
  • AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) जैसे डिजिटल ट्रांजैक्शन

BSBD अकाउंट क्या होता है?

BSBD (बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट) एक खास तरह का खाता है। यह आम आदमी के लिए बनाया गया है, ताकि वे बिना किसी मिनिमम बैलेंस की टेंशन के बैंकिंग से जुड़ सके। इसमें खाते में पैसे न होने पर कोई जुर्माना नहीं लगता। बैंक इसके साथ एक बेसिक RuPay डेबिट (ATM) कार्ड देता है, जिसका कोई सालाना चार्ज नहीं होता। इस खाते में बस एक कमी ये है कि आपको चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती।

SBI जीरो बैलेंस अकाउंट है, तो भूलकर भी न करें ये गलती

SBI ने इस खाते के लिए एक बहुत ही सख्त शर्त रखी है। अगर आपका SBI में यह 'जीरो बैलेंस' (BSBD) खाता है, तो आप उसी बैंक में कोई दूसरा नॉर्मल सेविंग अकाउंट नहीं रख सकते। अगर आपके पास पहले से कोई सेविंग अकाउंट है और आप यह नया जीरो बैलेंस खाता खुलवाते हैं, तो आपको अपना पुराना वाला खाता 30 दिनों के अंदर हर हाल में बंद करना होगा।

SBI जीरो बैलेंस खाते में अभी क्या-क्या फ्री है?

फ्री ATM कार्ड की सुविधा

बैंक आपको एक बेसिक रुपे (RuPay) डेबिट कार्ड बिना किसी फीस के देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस कार्ड का कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज (Annual Fee) नहीं कटता है।

पैसे आने पर कोई चार्ज नहीं

अगर आपके खाते में NEFT या RTGS जैसे डिजिटल तरीकों से कहीं से पैसे आते हैं (क्रेडिट होते हैं), तो बैंक इसके लिए आपसे एक भी पैसा नहीं काटता है।

सरकारी चेक जमा करना एकदम मुफ्त

अगर आपको केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से कोई भी चेक मिलता है (जैसे- किसी सरकारी योजना या सब्सिडी का पैसा), तो उस चेक को इस खाते में क्लियर कराने या जमा करने की कोई फीस नहीं लगती।

बंद खाता चालू कराना भी फ्री

अगर आपने लंबे समय तक खाते का इस्तेमाल नहीं किया और वह बंद (इनएक्टिव) हो गया है, तो उसे दोबारा चालू (Reactivate) कराने पर बैंक कोई पेनाल्टी या चार्ज नहीं लेता है। ध्यान रहे कि अगर आप हमेशा के लिए अकाउंट बंद करवाएंगे, तब बैंक क्लोजर चार्ज ले सकता है।