SBI Funds Management Share Price: ₹574 वाले शेयर पर ₹750 का टारगेट! जानिए ब्रोकरेज के 3 बड़े ट्रिगर्स

SBI Funds Management Share Price Target: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्म बुलिश हैं। इस शेयर पर तगड़ा टारगेट तय किया है। जानिए 3 बड़े ट्रिगर्स...

SBI Funds Management Share Price Today: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड (SBI Funds Management Limited) के शेयरों का आज स्टॉक एक्सचेंज (BSE & NSE) पर धमाकेदार डेब्यू हो रहा है। कंपनी का ₹9,813 करोड़ का आईपीओ मार्केट में आया था, जिसे निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि सिर्फ लिस्टिंग गेन लेकर निकल जाएं या शेयर में लॉन्ग टर्म के लिए बने रहें, तो ब्रोकरेज हाउस Emkay Global की यह नई रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है।

SBI Funds Management Share को लेकर ब्रोकरेज का क्या कहना है?

cnbctv18.com के अनुसार, शेयर बाजार में एंट्री से ठीक पहले ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने SBI Funds Management के शेयर पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए 'BUY' (खरीदने) की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹750 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके ₹574 के इश्यू प्राइस (IPO Price) से सीधे 31% की तेजी (Upside) की तरफ इशारा करता है।

ब्रोकरेज के 3 बड़े ट्रिगर्स

1. SBI ब्रांड का बेजोड़ नेटवर्क और अनटैप्ड ग्राहक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का ब्रांड और इसका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। एसबीआई बैंक के पास करीब 2.1 करोड़ (21 Million) सैलरी अकाउंट होल्डर्स हैं। इसके मुकाबले SBI Mutual Fund फिलहाल करीब 55 लाख (5.5 Million) कस्टमर्स को ही सेवाएं दे रहा है। यानी एसबीआई के अपने ही मौजूदा बैंक ग्राहकों में म्यूचुअल फंड बेचने का बहुत बड़ा दायरा बाकी है, खासकर B-30 (Top 30 शहरों के बाहर) और ग्रामीण इलाकों में।

2. हाई-मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर ज्यादा फोकस

कंपनी लगातार अपने एसेट मिक्स को बदल रही है। वह ज्यादा यील्ड (कमाई) देने वाले प्रोडक्ट्स जैसे इक्विटी स्कीम्स (Equity Schemes), AIFs (अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स) और PMS (पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज) की हिस्सेदारी बढ़ा रही है। इससे कंपनी की ओवरऑल रेवेन्यू यील्ड मजबूत होगी।

3. स्केल का फायदा और 17% की EBITDA ग्रोथ

जैसे-जैसे कंपनी का बिजनेस बढ़ेगा, ऑपरेटिंग लेवरेज (Operating Leverage) का फायदा देखने को मिलेगा। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच कंपनी का EBITDA 17% की CAGR (वार्षिक दर) से बढ़ सकता है। Emkay Global के अनुसार, 'जैसे-जैसे भारतीयों की बचत और निवेश की जरूरतें बदल रही हैं, मिडिल क्लास म्यूचुअल फंड को अपने कोर इन्वेस्टमेंट के रूप में अपना रहा है। SBI AMC में 'हर भारतीय का एसेट मैनेजर' बनने के सभी गुण हैं, ठीक वैसे ही जैसे उसकी पेरेंट कंपनी SBI 'हर भारतीय का बैंकर' बन चुकी है।'

किन रिस्क का रखना होगा ध्यान?

  • अगर एसबीआई के अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में कंपनी का मार्केट शेयर घटता है।
  • म्यूचुअल फंड स्कीम्स का प्रदर्शन लंबे समय तक खराब रहता है।
  • शेयर बाजार में लंबी मंदी या सेबी (SEBI) की तरफ से कोई कड़ा रेगुलेटरी बदलाव आता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational & Informational Purposes) के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई ब्रोकरेज रिपोर्ट या टारगेट प्राइस की जानकारी संबंधित ब्रोकरेज फर्म के विचारों पर आधारित है। शेयर बाजार, आईपीओ या म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसे लगाने या वित्तीय फैसला लेने से पहले अपने पंजीकृत वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Financial Advisor) से सलाह जरूर लें। किसी भी नुकसान के लिए प्लेटफॉर्म या लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।