कौन हैं वरिष्ठ एडवोकेट प्रदीप राय, जो बने SCBA प्रेसिडेंट, गौरव भाटिया चौथे नंबर पर रहे

Aug 21, 2026 10:47 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

प्रदीप राय भारत के सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं, जिन्हें 2026–2027 के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का प्रेसिडेंट चुना गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव में वरिष्ठ वकील प्रदीप राय प्रेसिडेंट नियुक्त हुए हैं।

Who is Senior Lawyer Pradeep Rai who became SCBA President Gaurav Bhatia came Fourth

कौन हैं वरिष्ठ एडवोकेट प्रदीप राय, जो बने SCBA प्रेसिडेंट, गौरव भाटिया चौथे नंबर पर

हाल ही में हुए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव में वरिष्ठ एडवोकेट प्रदीप राय प्रेसिडेंट नियुक्त हुए हैं। राय ने अध्यक्ष पद के चुनाव में 822 वोट हासिल किए। अन्य उम्मीदवारों में अनुपम लाल दास को 451 वोट मिले। इसके अलावा आदिश अग्रवाल (412) वोट मिले। वहीं, वरिष्ठ वकील और भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया (370) वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे। इसके अलावा, नतीजों में सुकुमार पट्टजोशी (269), सिद्धार्थ मृदुल (217) और महालक्ष्मी पावनी को 128 को वोट मिले। वरिष्ठ वकील राहुल कौशिक एससीबीए के उपाध्यक्ष और वकील प्रज्ञा बघेल सचिव निर्वाचित हुई हैं। अमरेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता मनीष दुबे को संयुक्त सचिव चुना गया है।

कौन हैं प्रदीप राय, जो बने प्रेसिडेंट

प्रदीप राय भारत के सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं, जिन्हें 2026–2027 के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का प्रेसिडेंट चुना गया है। इससे पहले उन्होंने SCBA के वाइस-प्रेसिडेंट के तौर पर लगातार दो टर्म (2020–2021 और 2021–2022) काम किया था। राय इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ (ISIL) के वाइस-प्रेसिडेंट और इंडिया लीगल एड सेंटर और ILRF के चेयरमैन के तौर पर काम करते हैं।

प्रदीप राय की वेबसाइट के अनुसार, उनका काम कॉन्स्टिट्यूशनल इंटरप्रिटेशन, कानूनी कंस्ट्रक्शन, रेगुलेटरी सिस्टम, कमर्शियल विवाद और इंस्टीट्यूशनल गवर्नेंस से जुड़ा हुआ है। एक्टिव लिटिगेशन के साथ-साथ, वे लीगल स्कॉलरशिप, स्ट्रक्चर्ड रिसर्च और कानून और पॉलिसी के सवालों पर पब्लिक डिस्कोर्स में योगदान देने वाली पहलों से जुड़े रहे हैं। वह पिछले ढाई दशकों से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। 30 हजार से ज्यादा लीगल प्रोफेशनल्स को मेंटर कर चुके हैं, जबकि 70 हजार से ज्यादा कानूनी मदद के मामले निपटाए गए हैं।

विकास सिंह थे SCBA प्रेसिडेंट

अभी तक सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट वरिष्ठ वकील विकास सिंह थे। सिंह भारत के सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक जाने-माने सीनियर एडवोकेट हैं, जिन्हें बार में 35 साल से ज्यादा का अनुभव है। वे 2005 से 2008 तक भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे हैं और तीन बार सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चुने गए हैं। कानून और पब्लिक लाइफ के क्षेत्र में उनका योगदान बहुत अहम है। भारत सरकार के लॉ ऑफिसर के तौर पर सिंह ने कई मामलों में सरकार का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया, जिसमें कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवाद, सर्विस मामले, टैक्सेशन, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, कंपनी लॉ, जासूसी, सरकारी पॉलिसी, प्रिवेंटिव डिटेंशन और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

Hindi NewsIndia Newsकौन हैं वरिष्ठ एडवोकेट प्रदीप राय, जो बने SCBA प्रेसिडेंट, गौरव भाटिया चौथे नंबर

See Less