SCOOP: Sohail Khan को सपोर्ट करने Alliance में जाएंगे Salman Khan!! बिताएंगे 1 घंटा

वेब सीरीज

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Jul 29, 2026, 03:13 PM IST

सोहेल खान ओटीटी शो एलायंस में धमाल मचा रहे हैं। सोहेल ने शो में कई बड़े खुलासे किए हैं, जिन्होंने लोगों को चौंकाया है। सुनने में आ रहा है कि सलमान अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए एलायंस जाएंगे।

Image

SCOOP: Sohail Khan को सपोर्ट करने Alliance में जाएंगे Salman Khan!! बिताएंगे 1 घंटा

KEY HIGHLIGHTS

  • एलायंस में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं सोहेल खान
  • शो में सोहेल ने किए हैं कई बड़े खुलासे
  • सलमान खान जल्द मारेंगे एलायंस में एंट्री

अमेजन प्राइम वीडियो के शो एलायंस में बीते दिनों दर्शकों ने सोहेल खान की एक्स-पत्नी सीमा सजदेह को देखा। तलाक देने के बाद इन दोनों का एक शो में आना लोगों को चौंका रहा था लेकिन जिस तरह से इन्होंने शो में एक-दूसरे का सम्मान रखा, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोहेल खान ने एलायंस शो में कई बड़े खुलासे किए और अपने तलाक पर भी जुबान खोली। सोहेल खान के इन खुलासों ने लोगों को चौंकाया भी है। अगर ताजा खबरों की मानें तो सीमा सजदेह के बाद अब एलायंस में सलमान खान एंट्री मारेंगे और सोहेल खान को सपोर्ट करेंगे।

Salman Khan करेंगे Sohail Khan को सपोर्ट

अगर पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान के खुलासे से काफी इमोशनल हैं और उन्हें लगता है कि सोहेल को सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में सलमान ने ये फैसला लिया है कि वो एलायंस में जाकर सोहेल के साथ कुछ वक्त बिताएंगे। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, "सलमान खान एलायंस में जाएंगे और अपने भाई के साथ वक्त बिताएंगे। इससे सोहेल खान को ना केवल मानसिक सपोर्ट मिलेगा बल्कि उन्हें ये भी पता चलेगा कि उनका परिवार उनके साथ है। सलमान को लगता है कि सोहेल को उनकी जरूरत है, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है।"

Alliance से बाहर आ चुकी हैं Seema Sajdeh

सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह एलायंस से बाहर आ चुकी हैं। सीमा ने घर से बाहर आने के बाद सोहेल खान की तारीफ की है कि उन्होंने शो के दौरान ये माना कि दोनों के तलाक में उनकी गलती थी। सीमा ने जूम के साथ बात करते हुए कहा है कि वो हमेशा सोहेल का उनके साहस के लिए सम्मान करेंगी।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article