'रामायण' ScreenX और 4DX के 1300 सिनेमाघरों में रिलीज होगी, स्क्रीनएक्स पर चलने वाली पहली इंडियन फिल्म

Ramayana ScreenX And 4DX Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर है. नवंबर में मेकर्स इस फिल्म का पहला पार्ट ला रहे हैं. भारत के अलावा ओवरसीज़ सिनेमाघरों में भी फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की प्लानिंग हो रही है. ये रिलीज़ से पहले ही कई मामले में रिकॉर्ड बनाती जा रही है. अब ‘रामायण पार्ट 1’ के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है. ये भारत की पहली फिल्म बनने वाली है जो वर्ल्डवाइड स्क्रीन एक्स (ScreenX) सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी. इसके अलावा इसे 4DX थिएटर्स में भी रिलीज़ किया जाएगा. इसकी जानकारी प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने दी है.

‘रामायण’ के मेकर्स ने CJ 4DPLEX के साथ इसके लिए डील की है. इस डील के तहत दुनियाभर में ScreenX और 4DX के करीब 1300 सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा. ‘रामायण‘ से पहले भारत की कोई भी फिल्म ScreenX फॉर्मेट वाले सिनेमाघर में नहीं चलाई गई है.

ScreenX क्या है?

ScreenX को लेकर आम दर्शकों के मन में कई सवाल उठ रहे होंगे. आईमैक्स की चर्चा के बीच अब ScreenX भी सुर्खियों में आ गया है. आसान भाषा में अगर इसे समझें तो आम थिएटर में आपको सिर्फ सामने की स्क्रीन पर फिल्म दिखाई देती है. यानी पर्दा सामने होता है. पर ScreenX के मामले में पर्दे का दायरा दाएं और बाएं तक फैल जाता है. यानी सामने के अलावा आपके दोनों तरफ भी फिल्म चलती है. इससे देखने का दायरा 270 डिग्री तक बढ़ जाता है.

Ravan

रामायण

पर ऐसा नहीं है कि पूरी फिल्म ही आप 270 डिग्री में देखते हैं. ‘रामायण’ के सेलेक्टेड सीक्वेंस ही आपको सामने के अलावा दोनों साइड की दीवारों पर दिखाई देंगे. इसके लिए खास तौर पर तैयार किए गए कुछ सीक्वेंस को ही साइड की दीवारों पर दिखाया जाएगा. दरअसल हाल ही में आई ‘स्पाइडर-मैन ब्रैंड न्यू डे’ को इस फॉर्मेट में भी रिलीज़ किया गया था. फिल्म भारत में ScreenX पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर बनी. ये पहली फिल्म थी, जिसे खास तौर पर ScreenX थिएटर के हिसाब से शूट किया गया था.

क्या होता है 4DX?

स्क्रीन एक्स में जहां पर्दा दाएं और बाएं तक फैल जाता है, वहीं 4DX एक अलग ही अनुभव देने के लिए बना है. इसमें हिलने डुलने वाले सीट होते हैं. साथ ही इनवायरमेंटल इफेक्ट्स सीन के साथ जोड़े जाते हैं, जिससे आपको जो स्क्रीन पर चल रहा है, वैसा ही रियल लाइफ में भी महसूस होता है. फिल्म के सीक्वेंस के हिसाब से 4DX थिएटर में मूवमेंट, वाइब्रेशन, हवा, पानी, बर्फ, खुशबू और लाइटिंग जैसे इफ़ेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. ‘रामायण’ के सीक्वेंसेस को 4DX तकनीक के साथ तैयार किया गया है.

कब रिलीज़ होगी ‘रामायण’?

‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को भारत में रिलीज़ होने वाली है. वहीं फिल्म को ओवरसीज मार्केट में 6 नवंबर को ही रिलीज़ किया जाएगा. यानी विदेश में फिल्म 2 दिन पहले ही आ जाएगी. इसे करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण के दोनों पार्ट को नमित मल्होत्रा ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले प्रोड्यूस किया. फिल्म में रावण बने यश भी इसके को-प्रोड्यूसर हैं. इसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम साई पल्लवी सीता और सनी देओल ने हनुमान का रोल निभाया है. टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button