गंगवा के विभाग के अफसरों को मंत्री ने फटकारा: हिसार में पब्लिक हेल्थ के SE-XEN से कहा-संस्पेंड कर दूंगा, किसी की सिफारिश नहीं सुनूंगा - Hisar News

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar Grievance Committee Meeting | Minister Arvind Sharma Reviewing Complaints

हिसार29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिसार में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उपस्थित मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व अधिकारी। - Dainik Bhaskar

हिसार में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उपस्थित मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व अधिकारी।

हिसार में जिला लोकसंपर्क एवं जनपरिवाद समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक शाम को करीब साढ़े 4 बजे शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कर रहे हैं। इस बैठक में आमजन से जुड़ी कुल 15 शिकायतों को रखा गया है।

बैठक में पब्लिक हेल्थ की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने रणबीर गंगवा के विभाग पब्लिक हेल्थ के एसई और एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता काम तलस्सी से करो, ऑफिस में बैठने के बजाय फिल्ड में निकलो।

मंत्री ने कहा कि एक महीने में सीवरेज व्यवस्था का शहर में सुधार नहीं हुआ तो मैं सस्पेंड कर दूंगा। बाद में चाहे किसी की सिफारिश करवा लेना मैं किसी की नहीं सुनूंगा। मंत्री के बोलने के बाद विधायक, मेयर और ग्रीवेंस मेंबरों ने भी कहा कि सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है। लोग हमसे समधान चाहते हैं मगर हो नहीं पाता।

राजदरबार स्पेस निवासी व मीटिंग में उपस्थित लोग।

राजदरबार स्पेस निवासी व मीटिंग में उपस्थित लोग।

राजदरबार स्पेस के मालिक को तलब किया

पुरानी शिकायतों पर सुनवाई के दौरान मंत्री ने हिसार के कालोनाइजर राजदरबार स्पेस के मालिक को मीटिंग में तलब करने के आदेश दिए। मामले की सुनवाई के दौरान आरडब्ल्यूए ने बुनियादी सुविधाएं न देने का आरोप लगाया।

इस पर मंत्री ने कहा कि राजदरबार स्पेस अपना पक्ष रखे मगर कोई बैठक में नहीं पहुंचा। इस पर मंत्री गुस्सा हो गए और ASP को आदेश दिए कि राजसदरबार स्पेस के मालिक को अगली बार यहां लेकर आए। अगर वो यहां नहीं आए तो उस पर एफआईआर दर्ज की जाए और उसे यहां लाया जाए। मंत्री ने एएसपी से कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि राजदरबार स्पेस मालिक यहां आना चाहिए।

हिसार में पिछली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उपस्थित मंत्री, विधायक और अधिकारी।

हिसार में पिछली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उपस्थित मंत्री, विधायक और अधिकारी।

आज इन 9 शिकायतों पर पहली बार सुनवाई हुई

12.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी: आदमपुर निवासी सुरेश कुमार ने कीवी फल आयात करने के नाम पर 12.40 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज नहीं कर रही।

हॉस्पिटल का बायोमेडिकल कचरा फेंकने पर हंगामा: ग्राम पंचायत भोजराज ने खेतों और रिहायशी ढाणियों के पास हिसार शहर के अस्पतालों का मानव अंग और बायोमेडिकल कचरा फेंकने की शिकायत दी है।

पाइपलाइन बिछाने में भ्रष्टाचार: डाबड़ा गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने में रिकॉर्ड (MB) में फर्जी गहराई दर्ज कर धांधली करने का आरोप।

नकली कीटनाशक से फसल खराब: खरक पुनिया निवासी किसान ने घटिया कीटनाशक दवाई बेचने वाले दुकानदार और जांच न करने वाले कृषि अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी है।

बिजली और पानी बंद करने का मामला: सैनियान मोहल्ला निवासी बाबूलाल का 50 साल पुराना बिजली कनेक्शन काटकर 3-4 साल से एवरेज बिल भेजने का आरोप।

अन्य मामले: कृष्णा नगर में सीवरेज जाम, बांडाहेड़ी में पीने के पानी और जलघर की दुर्दशा, अकेला सदस्य होने पर फैमिली आईडी (PPP) से राशन कार्ड कटने का मामला और एग्री स्टैक पोर्टल पर जमीन न दिखने की समस्या पर सुनवाई होगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • हिसार में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार: ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा, 4 महीने से फरार था

    ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा, 4 महीने से फरार था|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नशे की लत में भाई ने बहन का मंगलसूत्र चुराया: हिसार में साथी संग 50 हजार में गिरवी रखा, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

    हिसार में साथी संग 50 हजार में गिरवी रखा, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'सुनो सुरेंद्र, गोदारा गैंग ते बोलूं-2 करोड़ तैयार रख': हिसार विहिप अध्यक्ष को रंगदारी कॉल, रियल एस्टेट कारोबारी; 10 नेताओं-बिजनेसमैन को मिल चुकी थ्रेट

    हिसार विहिप अध्यक्ष को रंगदारी कॉल, रियल एस्टेट कारोबारी; 10 नेताओं-बिजनेसमैन को मिल चुकी थ्रेट|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    हरियाणा के 3 जिलों में तेज बारिश: जींद-सिरसा में अचानक मौसम बदला; तापमान में गिरावट; पंचकूला-अंबाला समेत 5 जगह अलर्ट

    0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर