September 2026 Calendar: कब है जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट

September 2026 Hindu Calendar In Hindi: साल 2026 का नौवां महीना सितंबर बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव सहित कईं प्रमुख त्योहार मनाए जांएगे।

September 2026 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना अगस्त धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में अनेक प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे जिनमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव प्रमुख है। इतना ही नहीं पितरों की याद दिलाने वाला श्राद्ध पक्ष भी इसी महीने शुरू होगा। आगे जानिए सितंबर 2026 का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर…

सितंबर 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of September 2026)


13 सितंबर, रविवार- वराह अवतार, रामदेव जयंती (रामदेवरा)
14 सितंबर, सोमवार- हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव शुरू
15 सितंबर, मंगलवार- ऋषि पंचमी
17 सितंबर, गुरुवार- मोर छठ, संतान साते
19 सितंबर, शनिवार- राधाष्टमी, दूर्वाष्टमी
20 सितंबर, रविवार- श्रीचंद्र नवमी
21 सितंबर, सोमवार- तेजा दशमी
22 सितंबर, मंगलवार- जलझूलनी एकादशी, डोल ग्यारस
23 सितंबर, बुधवार- भगवान वामन प्रकटोत्सव
24 सितंबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत
25 सितंबर, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर, शनिवार- स्नान-दान पूर्णिमा, श्राद्ध पक्ष शुरू
27 सितंबर, रविवार- प्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबर, सोमवार- द्वितिया तिथि श्राद्ध
29 सितंबर, मंगलवार- तृतीया तिथि श्राद्ध, अंगारक गणेश चतुर्थी
30 सितंबर, बुधवार- चतुर्थी तिथि श्राद्ध

2 बड़े त्योहार एक ही दिन

इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन यानी 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। ऐसा तिथियों के संयोग के कारण होगा। जहां महिलाएं इस दिन अपने अंखड सौभाग्य के लिए व्रत करेंगी वहीं घर-घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाला ये गणेश उत्सव 25 सितंबर तक रहेगा। इन 10 दिनों में रोज भगवान श्रीगणेश की पूजा-आरती करने का विशेष महत्व है।

श्राद्ध पक्ष का महत्व

हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में श्राद्ध पक्ष आता है। इन 16 दिनों में लोग अपने पितरों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं। इन 16 दिनों को बहुत ही खास माना जाता है। श्राद्ध पक्ष से जुड़ी कईं मान्यताएं इसे और भी खास बनाती हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष की शुरूआत 26 सितंबर से हो रही है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।