September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर महीने का प्रारंभ होने वाला है. यह अंग्रेजी कैलेंडर का नौवा महीना होता है. जन्माष्टमी, गणेशोत्सव जैसे कई पर्व इस महीने पड़ने वाले हैं. आइए जानते हैं सितंबर 2026 व्रत-पर्वों की पूरी सूची.

Published byNamrata Mohanty

September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर महीने का प्रारंभ होने वाला है. यह अंग्रेजी कैलेंडर का नौवा महीना होता है. जन्माष्टमी, गणेशोत्सव जैसे कई पर्व इस महीने पड़ने वाले हैं. आइए जानते हैं सितंबर 2026 व्रत-पर्वों की पूरी सूची.

author-image

New Update

September 2026 Vrat Tyohar List

September 2026 Vrat Tyohar List Photograph: (ai generated)

September 2026 Vrat Tyohar List: सनातन धर्म में पंचांग की खास महत्वता होती है. पंचांग के अनुसार, सितंबर 2026 का महीना खास रहने वाला है. इस महीने में पर्व, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान होने वाले हैं. सितंबर का माह अंग्रेजी कैलेंडर का नौवा महीना होता है. वहीं, सितंबर महीने में भाद्रपद माह भी है, जो हिंदू कैलेंडर का छठा महीना होता है. इस महीने में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. साथ ही इस महीने के अंत मे पितरों की आत्मा की शांति का महापर्व पितृपक्ष भी शुरू हो रहा है. चलिए जानते हैं सितंबर के महीने में किस दिन कौन सा पर्व व त्योहार मनाया जाने वाला है, यह देखने के लिए सितंहर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट देखें.

सितंबर 2026 में व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • 4 सितंबर 2026, शुक्रवार- कृष्ण जन्माष्टमी
  • 5 सितंबर 2026, शनिवार- दही हांडी, शिक्षक दिवस
  • 7 सितंबर 2026, सोमवार- जया एकादशी
  • 8 सितंबर 2026, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत
  • 9 सितंबर 2026, बुधवार- मासिक शिवरात्रि
  • 14 सितंबर 2026, सोमवार- हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी
  • 15 सितंबर 2026, मंगलवार- ऋषि पंचमी
  • 17 सितंबर 2026, गुरुवार- विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
  • 18 सितंबर 2026, शुक्रवार- महालक्ष्मी व्रत आरंभ
  • 19 सितंबर 2026, शनिवार- राधा अष्टमी
  • 20 सितंबर 2026, रविवार- महारविवार व्रत, महानंदा नवमी
  • 21 सितंबर 2026, सोमवार- दशावतार व्रत
  • 22 सितंबर 2026, मंगलवार- परिवर्तिनी एकादशी
  • 24 सितंबर 2026, गुरुवार- गुरु प्रदोष व्रत
  • 25 सितंबर 2026, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
  • 26 सितंबर 2026, शनिवार- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
  • 27 सितंबर 2026, रविवार- पितृ पक्ष आरंभ

ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर... हरतालिका तीज कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

कृष्ण पक्ष की प्रमुख व्रत

किसी भी महीने की शुरुआत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चंद्रषष्ठी और शीतला सप्तमी व्रत के साथ होने वाली है. 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी. 7 सितंबर 2026, सोमवार को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा. 8 सितंबर 2026, मंगलवार को भौम प्रदोष और गोवत्स द्वादशी का व्रत किया जाएगा. इसके पश्चात 9 सितंबर 2026, बुधवार को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा.

शुक्ल पक्ष के व्रत व त्योहार

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में भी त्योहारों की बौछार होने वाली है. इसमें प्रमुख व्रत हरतालिका तीज का है, जो 14 सितंबर 2026 को रखा जाएगा. इसके साथ ही गणेश चतुर्थी व्रत का प्रारंभ भी होगा. इसके बाद 10 दिनों तक गणेशोत्सव मनाया जाएगा. इसके अलावा, 18 सितंबर को महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ होगा और 19 सितंबर को श्रीराधाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा. 

पितृपक्ष और श्राद्ध का शुभारंभ

माह के उत्तरार्ध में 27 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार से पितृपक्ष की शुरुआत होगी. इस महीने में पूर्वजों के प्रति तर्पण और पिंडदान किया जाता है.

पितृपक्ष में दान-पुण्य करने की सही तारीख

  • 27 सितंबर 2026, रविवार- पितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध (महालयारंभ)
  • 28 सितंबर 2026, सोमवार- द्वितीया श्राद्ध
  • 29 सितंबर 2026, मंगलवार- तृतीया श्राद्ध
  • 30 सितंबर 2026, बुधवार- चतुर्थी श्राद्ध

ये भी पढ़ें-Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर... जन्माष्टमी कब है? नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)