Shabana Azmi: CJP प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस से मचा हड़कंप - Haribhoomi
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर शबाना आजमी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस लाठीचार्ज, आंसू गैस और संसद मार्च के बीच जानिए क्या हुआ?
CJP प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत
- Published: 20 Jul 2026, 07:22 PM IST
- Last Updated: 20 Jul 2026, 07:22 PM IST
Shabana Azmi Fell Sick During Neet Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी की तबीयत अचानक खराब हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 75 वर्षीय अभिनेत्री को कमजोर हालत में लोगों के सहारे चलते हुए देखा गया।
केरल भवन के पास बिगड़ी तबीयत
Shabana Azmi felt quite unwell at Jantar Mantar today due to the heat and suffocation.
She reportedly experienced dizziness and loose motions as well. I don't know what she might have eaten or drunk at Jantar Mantar.
Hopefully, she recovers soon,both physically and mentally. pic.twitter.com/5vTLD04thS
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) July 20, 2026
जानकारी के अनुसार, शबाना आजमी केरल भवन के पास प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठी थी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत मदद दी। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
And it has finally begun.
Security personnel using lathicharge to disperse crowd at CJP protest in Delhi. pic.twitter.com/JYTNKLq0Tj
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 20, 2026
सोमवार को जंतर-मंतर से शुरू हुआ CJP का संसद मार्च पुलिस के साथ टकराव में बदल गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। बाद में पुलिस ने जंतर-मंतर का प्रदर्शन स्थल भी खाली करा दिया।
23 दिनों से जारी है भूख हड़ताल
CJP पिछले 23 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना और भूख हड़ताल कर रही है। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले, छात्रों की आत्महत्या और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
जेपी नड्डा से हुई मुलाकात
🚨#ImportantAnnouncement:
Ashutosh Ranka and Saurav Das have been at J.P. Nadda’s residence since 12 noon. The demands have been conveyed, including immediate resignation/sacking of Dharmendra Pradhan.The Minister assured us he will discuss this at the appropriate level.… pic.twitter.com/DHvrJ8uS4d
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 20, 2026
प्रदर्शन के बीच CJP के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख मांगें रखी। इनमें सोनम वांगचुक को अस्पताल से छुट्टी देने, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आत्महत्या करने वाले हर नीट छात्र के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग शामिल है।
शबाना आजमी ने क्या कहा?
VIDEO | Delhi: Ahead of the Cockroach Janata Party's proposed protest march, veteran actress Shabana Azmi joined the protesters and says, "All of us who are here, have come for a peaceful protest, to exercise the right granted to us by our country's constitution. Mahatma Gandhi… pic.twitter.com/q1mx2cL7gN
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
प्रदर्शन से पहले शबाना आजमी ने कहा कि वे संविधान द्वारा मिले अधिकार के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आई हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसक विरोध का रास्ता दिखाया था और उनका किसी भी तरह की हिंसा करने का कोई इरादा नहीं है।
कई कलाकारों ने किया समर्थन
शबाना आजमी के अलावा स्वरा भास्कर, प्रकाश राज और पूनम पांडे भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़े- 23 दिन बाद खत्म हुई AISA के 3 छात्र नेताओं की भूख हड़ताल, शबाना आजमी-प्रकाश राज और मनोज झा ने पिलाया पानी