Shahid Kapoor के को-स्टार Rohullah Mehdi ने कराई थू-थू? ₹5.60 लाख की ड्रग संग अरेस्ट, 5 दिन पुलिस कस्टडी में

Time Published: Sunday, August 23, 2026, 22:37 [IST]

Shahid Kapoor Co-Star Rohullah Mehdi Arrested: मुंबई में कथित ड्रग नेटवर्क की जांच के बीच 23 अगस्त को अभिनेता और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को गिरफ्तार किया गया है। रोहुल्लाह मेहदी को शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में देखा गया था। काशीमीरा पुलिस क्राइम ब्रांच ने उन्हें कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए चल रहे ड्रग नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में 28 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और FIR नंबर 437/2026 में रोहुल्लाह मेहदी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। हालांकि, यहां यह साफ करना जरूरी है कि रोहुल्लाह मेहदी पर लगे आरोप अभी जांच के स्तर पर हैं। गिरफ्तारी या FIR में नाम आने का मतलब दोष सिद्ध होना नहीं है।

rohullah-mehdi-shahid-kapoor-co-star-arrested

Rohullah Mehdi Arrested: रोहुल्लाह मेहदी की गिरफ्तारी कैसे हुई?

पुलिस के मुताबिक, काशीमीरा क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मुंबई के मीरा रोड इलाके में Snapchat, WhatsApp और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए MD ड्रग्स की कथित बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक डिकॉय कस्टमर यानी फर्जी ग्राहक के जरिए जाल बिछाया। पुलिस के अनुसार, कासिफ नाम के व्यक्ति को दहिसर चेक नाका इलाके में ठाकुर मॉल के पास 28 ग्राम MD की कथित डिलीवरी के लिए बुलाया गया। पुलिस ने कथित लेन-देन के दौरान कासिफ को पकड़ लिया। पूछताछ में उसके द्वारा कथित तौर पर रोहुल्लाह मेहदी का नाम लिए जाने के बाद पुलिस ने एक्टर की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मेहदी को मलाड के एक स्टूडियो के बाहर से पकड़ा गया, जहां वह शूटिंग कर रहे थे। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जिसने पांच दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की।

कितनी ड्रग्स मिली और कितना है मामला?

काशीमीरा पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुल 28 ग्राम MD बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5.60 लाख बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। FIR नंबर 437/2026 में रोहुल्लाह मेहदी को मुख्य आरोपी बताया गया है। जांच एजेंसियां अब कथित नेटवर्क की आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर ड्रग्स की सप्लाई किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Shahid Kapoor Film Deva: शाहिद कपूर की 'देवा' में कौन सा रोल किया था?

रोहुल्लाह मेहदी फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया में काम करते हैं। उन्हें शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' में काम करने के बाद ज्यादा पहचान मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में उन्होंने 'रोहंज भाई' का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कुछ वेब सीरीज और दूसरे स्क्रीन प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, वह अभी बॉलीवुड के बड़े या स्थापित सितारों की सूची में शामिल नहीं हैं। उनकी पहचान मुख्य रूप से मॉडलिंग और छोटे-बड़े अभिनय प्रोजेक्ट्स से बनी है।

Who Is Rohullah Mehdi: रोहुल्लाह मेहदी कौन है? कश्मीर से मुंबई तक का सफर

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहुल्लाह मेहदी मूल रूप से बडगाम, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। मुंबई में वह गोरेगांव में रह रहे थे। उनका पूरा नाम Rohullah Mehdi Dar बताया जाता है। भारती विद्यापीठ से जुड़े उपलब्ध दस्तावेजों में भी Rohullah Mehdi Dar नाम दर्ज है।

Rohullah Mehdi Family: रोहुल्लाह मेहदी के परिवार में कौन-कौन हैं?

रोहुल्लाह मेहदी के परिवार में पिता का नाम मेहदी हसन, मां का नाम सराबानो है। ड्रग केस के बाद सोशल मीडिया पर रोहुल्लाह मेहदी की संपत्ति और नेटवर्थ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लेकिन उनकी कुल संपत्ति या नेटवर्थ का कोई आधिकारिक और विश्वसनीय आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है।

पुलिस की जांच में अब क्या होगा?

रोहुल्लाह मेहदी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद जांच एजेंसियां उनसे कथित नेटवर्क, संपर्कों और ड्रग सप्लाई के बारे में पूछताछ कर सकती हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित ड्रग नेटवर्क में कितने लोग शामिल थे? सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों तक कैसे पहुंच बनाई जाती थी? 28 ग्राम MD की कथित डिलीवरी किसके लिए थी? रोहुल्लाह मेहदी की कथित भूमिका क्या थी? क्या इस नेटवर्क में और ड्रग सप्लायर जुड़े हैं? जांच अभी जारी है और पुलिस ने संकेत दिया है कि आगे और नाम सामने आ सकते हैं।