Shakib Al Hasan के घर पर बम से हमला, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान को क्यों किया गया टारगेट?

Shakib Al Hasan के घर पर बम से हमला, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान को क्यों किया गया टारगेट?

शाकिब अल हसन के घर में आगजनी (Photo: Getty)

Shakib Al Hasan’s house attacked: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर पट्रोल बम से हमला किया गया. इस वारदात को शाकिब अल हसन के भारत में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद अंजाम दिया गया. हमला शाकिब के मागुरा शहर के केशबमोड़ क्षेत्र वाले घर पर हुआ, जो कि उनका पैतृक निवास था. पेट्रोल बम फेंके जाने के अलावा घर में तोड़-फोड़ भी की गई. ये पूरी घटना 5 अगस्त की रात लगभग 8 बजकर 45 मिनट की है.

शाकिब के घर पर हमले की जानकारी आवामी लीग ने दी

आवामी लीग ने अपने बयान में कहा कि ये है प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की कीमत, घरों में आगजनी. उन्होंने कहा कि नव-फासीवाद बांग्लादेश को निगल रहा है.

आवामी लीग ने आगे घटना की जानकारी दी और कहा कि बांग्लादेश के मशहूर क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से भयानक हमला किया गया. ये हमला उनके सम्मानित पार्टी अध्यक्ष शेख हसीना के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले BNP, इस्लामिस्ट जमात और NCP सभी ने राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स को सार्वजनिक रूप से धमकी दी थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की रिपोर्टिंग करने पर वो कोर्ट में केस करेंगे. आवामी लीग ने कहा कि ये सुनियोजित हमला लोकतंत्र निर्माण परियोजना के नाम पर हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ चल रहे नरसंहार अभियान का एक और सबूत है, जो फासीवाद की निशानी है.

Torching residences : the cost of attending Awami League press conference Neo fascism engulfs Bangladesh

A grisly petrol bomb attack took place at the residence of Bangladeshs celebrated cricket icon Sakib Al hasan, hours after the world famous star cricketer appeared at a pic.twitter.com/Uqmwwih3XG

— Bangladesh Awami League (@albd1971) August 5, 2026

दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना

शेख हसीना ने वर्चुअस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये ऐलान किया कि वे दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी. उन्होंने कहा कि वे देश में लोकतंत्र बहाली की कोशिश में गिरफ्तारी या यहां तक कि मौत का सामना करने के लिए भी तैयार हैं. शेख हसीना के मुताबिक उनका लौटना सत्ता के बारे में नहीं है बल्कि बांग्लादेश को विकास, धर्मनिरपेक्षता और समृद्धि के रास्ते पर वापस लाने से जुड़ा है.

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि देश लौटने पर उन्हें जोखिम का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मार सकते हैं. लेकिन मैंने फैसला कर लिया है कि अपने लोगों के साथ रहने के लिए मैं घर वापस जाऊंगी.

अगस्त 2024 से भारत में शेख हसीना

78 साल की शेख हसीना 5 अगस्त, 2024 से भारत में रह रही हैं. उन्होंने छात्र-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए अपनी सरकार के पतन के बाद ढाका छोड़ दिया था.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button