Shan Masood Century: पाकिस्तान ने कप्तानी से हटाया, शान मसूद ने 19 महीने बाद शतक लगाया, रचा इतिहास

Shan Masood Century: पाकिस्तान ने कप्तानी से हटाया, शान मसूद ने 19 महीने बाद शतक लगाया, रचा इतिहास

शान मसूद का करारा जवाब (फोटो-GETTY IMAGES)

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शान मसूद ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया. शान मसूद के बल्ले से 19 महीने बाद शतक निकला है और वो ये सेंचुरी बेहद ही खास है. शान मसूद का ये शतक इसलिए स्पेशल है क्योंकि ये ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में पहला टेस्ट शतक है. वो इस मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. शान मसूद का ये शतक पाकिस्तान के चयनकर्ताओं को जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि उन्हें इस सीरीज से ठीक पहले कप्तानी से हटाया गया था.

शान मसूद की कमाल सेंचुरी

शान मसूद ने 57वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना 7वां टेस्ट शतक पूरा किया. शतक पूरा होते ही उन्होंने राहत की सांस ली क्योंकि इस खिलाड़ी ने 12 टेस्ट पारियों के बाद सेंचुरी लगाई है. लगातार फेल हो रहे शान मसूद की जगह खतरे में थी लेकिन इस पारी के दम पर उन्होंने खुद को दोबारा रेस में खड़ा कर दिया है. शान मसूद ने अपनी शतकीय पारी की शुरुआत कमाल की थी. उन्होंने पहले पचास रन सिर्फ 46 गेंदों में पूरे किए, जिसमें 9 चौके शामिल थे. खेल खत्म होने तक वो 88 रनों पर नाबाद रहे और तीसरे दिन उन्होंने 12 रन बनाकर अपना टेस्ट शतक पूरा किया.

Shan Masood steps up once again for Pakistan and reaches a fantastic century 👏 pic.twitter.com/JyLQbQC0IA

— Danish (@PctDanish) July 27, 2026

पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया

पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी. ओपनर अजान अवैस खाता खोले बिना ही बोल्ड हो गए. लेकिन इसके बाद शान मसूद ने इमाम उल हक के साथ मिलकर 155 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को करारा जवाब दिया. इमाम ने 63 रनों की अहम पारी खेली. इमाम के आउट होने के बाद बाबर आजम के सा उन्होंने 41 रन जोड़े लेकिन कप्तान बाबर 23 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन शान मसूद क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने शतक पूरा किया.

शान मसूद का ये 7वां टेस्ट शतक है लेकिन टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 47 टेस्ट में महज 30.49 के औसत से रन बनाए हैं. मतलब ये खिलाड़ी काफी ज्यादा फेल हुआ है. हालांकि पिछले दो सीजन से शान मसूद ने अच्छी बल्लेबाजी की है

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button