रक्षाबंधन पर आया Shreya-Arijit का सबसे बड़ा गाना, जमकर करता है ट्रेंड; 5 सालों में लाखों भाई-बहनों ने बनाई रील्स - shreya ghoshal arijit singh rakshabandhan special dhaagon se baandhaa song is most trending on instagram reels featured akshay kumar
28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है। इस मौके पर हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसपर पिछले 5 साल में इंस्टाग्राम पर लाखों रील्स बन चुकी हैं।
-1787751721301_m.webp)
5 सालों से ट्रेंडिंग बना हुआ है रक्षाबंधन का ये गाना/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
अरिजीत-श्रेया का 'रक्षाबंधन' गीत बना सबसे बड़ा ट्रेंडिंग गाना
गाने को पिछले 5 साल में मिले 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज
राखी पर इंस्टाग्राम पर जमकर होता है ट्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 28 तारीख को पूरे देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जाएगा। इस मौके पर हर बहन अपने भाई की कलाई को राखी से सजाएगी। बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में और गाने बने हैं, जिनमें भाई-बहनों के प्यार को बड़ी ही खूबसूरती के साथ परदे पर उतारा गया है।
आज हम आपको एक गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज दी है, जो 'रक्षाबंधन' का आज के समय में सबसे बड़ा गाना बन चुका है।
राखी में इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग बन जाता है ये सुपरहिट गीत
भाई-बहन के रिश्ते पर बॉलीवुड में वैसे तो कई गाने बने हैं, लेकिन पिछले 5 साल से ट्रेंडिंग लिस्ट में जो सबसे ज्यादा रहता है और जिस पर लगभग देश के लाखों भाई-बहनों ने रक्षाबंधन के दिन रील्स बनाकर जरूर डाले हैं, ये गाना अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। 'रक्षाबंधन' का सबसे बड़ा गीत साल 2022 में रिलीज हुई अक्की की उस सुपरफ्लॉप फिल्म का है, जो 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी।
अक्षय कुमार की 5 साल पहले आई मूवी 'रक्षाबंधन' भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन फिल्म का धागों से बांधा एहसास दिल के रिश्ते का, रिश्ता ये अपना...रब की रुबाई, एक बहुत बड़ा हिट हुआ था। इस गाने में भाई-बहन एक-दूसरे की जिंदगी में क्या मायने रखते हैं। इसे बड़ी ही खूबसूरती से उतारा गया है।

10 करोड़ से ज्यादा मिले यूट्यूब पर व्यूज
अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का ये गीत इतना ज्यादा पॉपुलर है कि इसे यूट्यूब पर पिछले 5 सालों में 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। राखी के मौके पर जब भी बहन अपने भाई के साथ सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर डालती है, तो उनकी फोटोज के साथ यही गाना लगा हुआ होता है। गाने का म्यूजिक जहां हिमेश रेशमियां ने दिया, तो वहीं अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने गीत को यादगार बनाया।
Video Credit- Soulful Arijit Singh Songs
रक्षाबंधन के खास पर्व के लिए बने अक्षय कुमार के इस शानदार गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाने में गिटार से लेकर, सारंगी, फ्लूट जैसे इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल किया गया। मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।