कौन हैं Shubra Shetty, जिनके प्यार में पागल हुए 53 साल के फिल्ममेकर? नहीं की शादी, फिर क्या चल रहा है उनके बीच

Time Published: Tuesday, August 18, 2026, 16:31 [IST]

Who is Shubra Shetty: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह पिछले कई सालों से खुद से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने हमेशा अपने रिलेशनशिप को मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है। हालांकि हाल ही में अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी ने अपनी लव स्टोरी, उम्र के फासले और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की है।

अनुराग कश्यप-शुभ्रा शेट्टी का रिश्ता
जेनिस सिक्वेरा के साथ बातचीत में अनुराग कश्यप ने शुभ्रा शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई निजी बातें शेयर कीं। फिल्ममेकर ने ये भी बताया कि उम्र के अंतर को लेकर वह खुद कई बार असहज महसूस कर चुके हैं और एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने शुभ्रा से दूरी बनाने की कोशिश की थी।

Who is Shubra Shetty

शुभ्रा शेट्टी शादी में नहीं करतीं विश्वास

-बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि शुभ्रा को शादी जैसे बंधन पर विश्वास नहीं है। हालांकि फिल्ममेकर ने साफ किया कि वह अपनी पार्टनर के साथ बेहद खुश हैं और उनके साथ अपनी जिंदगी आगे भी बिताना चाहते हैं।

-अनुराग कश्यप ने कहा कि वह चाहते हैं कि वह इतने स्वस्थ रहें कि अपने करीबी और प्यार करने वाले लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें। उन्होंने कहा कि जिंदगी में उन्होंने जो पाया है, उससे वह खुश हैं और फिलहाल उसे खोना नहीं चाहते।

उम्र के फासले को लेकर क्यों परेशान हुए अनुराग कश्यप?

-अनुराग कश्यप ने अपने और शुभ्रा के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के रिश्ते में ऐसे कई मौके आए जब उम्र का अंतर उनके दिमाग में रहा। हालांकि, उन्होंने माना कि इस मामले को लेकर वह शुभ्रा से ज्यादा खुद सचेत रहे हैं।

-फिल्ममेकर ने बताया कि एक समय उन्होंने शुभ्रा को खुद से दूर करने की काफी कोशिश की थी। इसकी एक वजह उनका उम्र का अंतर था। अनुराग कश्यप ने कहा कि शुभ्रा के चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगता और वह आज भी पहले जैसी ही दिखती हैं। जैसे-जैसे उनकी अपनी उम्र बढ़ती गई, वह इस अंतर को लेकर और ज्यादा चिंतित होने लगे।

ऐसे शुरू हुई अनुराग कश्यप और शुभ्रा शेट्टी की लव स्टोरी

-अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में शुभ्रा शेट्टी ने भी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि अनुराग कश्यप ने ही सबसे पहले अपने दिल की बात उनके सामने रखी थी। अनुराग ने शुभ्रा से कहा था कि जिंदगी में मिले अनुभवों की वजह से वह अपने दिल की भावनाओं को समझते हैं। हालांकि उन्होंने शुभ्रा पर रिश्ते को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। इसके बजाय अनुराग ने उन्हें अपनी जिंदगी को समझने और खुद फैसला लेने के लिए पूरा समय दिया।

-शुभ्रा शेट्टी के मुताबिक अनुराग कश्यप चाहते थे कि वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद लें और इस रिश्ते की वजह से कभी बंधा हुआ महसूस न करें। उन्होंने उन्हें दुनिया देखने, बाहर जाने और अपने अनुभव हासिल करने की आजादी दी। यहां तक कि अनुराग कश्यप ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें सही लगे तो वह अपनी जिंदगी जिएं और मन करे तो वापस उनके पास लौट आएं।

रिश्ते पर ऐसा था शुभ्रा के माता-पिता का रिएक्शन

शुभ्रा शेट्टी ने अपने माता-पिता की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अनुराग कश्यप को डेट करना शुरू किया था, तब वह करीब 20 साल की थीं। दूसरी तरफ अनुराग कश्यप उनसे उम्र में काफी बड़े थे और इससे पहले दो शादियां कर चुके थे। शुभ्रा का कहना है कि वह अपने माता-पिता की चिंता को समझ सकती हैं। हालांकि उनके मुताबिक उनके माता-पिता ने उस वक्त की पूरी परिस्थिति को समझदारी से संभाला और उनके फैसले का सम्मान किया।

कौन हैं शुभ्रा शेट्टी?

-शुभ्रा शेट्टी ने अनुराग कश्यप के साथ जुड़े प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। दोनों को पहली बार साल 2015 में साथ देखा गया था। इसके बाद अनुराग ने साल 2018 में अपने और शुभ्रा के रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।

-शुभ्रा आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वहीं अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक बयानों और निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के बीच करीब 20 साल का फासला है लेकिन लंबे समय से साथ होने के बावजूद उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखने की कोशिश की है।