अयोध्या से सीकर रिश्वत लेने पहुंचे,SI, तीन कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: साइबर ठगी के आरोपी से 2.80 लाख लेकर लौट रहे थे, ACB की गाड़ी को टक्कर मारी - Sikar News

अयोध्या से सीकर रिश्वत लेने पहुंचे,SI, तीन कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:साइबर ठगी के आरोपी से 2.80 लाख लेकर लौट रहे थे, ACB की गाड़ी को टक्कर मारी

सीकर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीकर में ACB टीम ने अयोध्या (UP) साइबर पुलिस के SI और 3 कॉन्स्टेबल को 2.80 लाख रुपए रिश्वत लेकर जाते समय पकड़ा। तीनों पुलिसकर्मी साइबर ठगी के आरोपी से घूस लेकर अयोध्या लौट रहे थे।

पीड़ित की सूचना पर ACB टीम ने मंगलवार दोपहर सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपनी कार से ACB टीम की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की भी कोशिश की।

सीकर के युवक के खिलाफ आयोध्या साइबर ठगी का मामला दर्ज था। मामले को रफा-दफा करने के लिए 8 लाख रुपए मांगे थे, 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी 800 किमी दूर से रिश्वत लेने आए थे। एसीबी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीकर ACB की गाड़ी को टक्कर मारने भागने की कोशिश की

सीकर ACB के ASP विजय सिंह ने बताया- तीनों आरोपी परिवादी से रिश्वत लेने 3 दिन पहले सीकर आए थे। रिश्वत के रुपए लेकर अयोध्या लौट रहे थे। परिवादी की सूचना पर सीकर ACB टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था।

सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाड़ी को रोका। इसके बाद चेकिंग के दौरान उनके पास से रिश्वत के 2.80 लाख रुपए मिले। पूछताछ में तीनों आरोपी रकम के बारे में बता नहीं पाए।

तीनों ने एसीबी की गाड़ी को अपनी कार से टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। एसीबी टीम ने सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव,सोहन और पवन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी टीम ने आरोपियों से रिश्वत के रुपए बरामद कर लिए।

एसीबी टीम ने आरोपियों से रिश्वत के रुपए बरामद कर लिए।

मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी थी रिश्वत

ASP विजय सिंह ने बताया- सीकर जिले के रहने वाले परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि 2024 में उसके खिलाफ अयोध्या के साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। मामले में पुलिसकर्मी 4 लाख रुपए पहले ले चुके थे। अब केस को रफा-दफा करने के नाम पर चार लाख की डिमांड की। इसके बाद 2.80 लाख रुपए में सेटलमेंट हुआ। आरोपियों ने अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात कही।

.

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    राजेंद्र राठौड़ बोले- मेरा क्या कसूर था?: त्रिशूल गदा तलवार, धीरज गुर्जर 'तैयार', डांगाजी को 'खींच' ले गए अधिकारी

    त्रिशूल गदा तलवार, धीरज गुर्जर 'तैयार', डांगाजी को 'खींच' ले गए अधिकारी|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar2:00
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • CMO तक पहुंचा वन मंत्री-अलवर कलेक्टर का विवाद: धरने पर भी बैठ चुके हैं संजय शर्मा, IAS अर्तिका शुक्ला की विदाई तय!

    धरने पर भी बैठ चुके हैं संजय शर्मा, IAS अर्तिका शुक्ला की विदाई तय!|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा

    आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर: 10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी कम बरसात

    0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर