Siddharth Nath Singh to Rahul Gandhi : फिरोज गांधी की कब्र पर BJP विधायक ने चढ़ाएं फूल.. राहुल गाँधी से पूछा, "अपने दादा जी को क्यों नहीं पूजते, यही आपकी संस्कृति है?"
प्रयागराज में भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फिरोज गांधी की मजार पर पुष्प अर्पित कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने ही दादा की उपेक्षा करते हैं और भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के सम्मान का महत्व भूल गए हैं।
siddharth Nath singh to Rahul Gandhi :
Modified Date: August 8, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: August 7, 2026 9:55 pm IST
HIGHLIGHTS
- भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज स्थित फिरोज गांधी की मजार पर पुष्प अर्पित किए।
- उन्होंने राहुल गांधी पर अपने पूर्वजों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
- कब्रिस्तान परिसर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और केयरटेकर की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
प्रयागराज : siddharth Nath singh to Rahul Gandhi : प्रयागराज के ममफोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रायबरेली के पूर्व सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की मज़ार पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने फिरोज गांधी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।
“राहुल गांधी अपने ही दादा की सुध क्यों नहीं लेते “
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि वह अपने ही दादा की सुध क्यों नहीं लेते। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मतभेदों के बावजूद पूर्वजों और बड़ों को पूजने की परंपरा है। यदि कोई अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं करता, तो वह युवा पीढ़ी को क्या सीख देगा। इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ और राज्य सरकार के संकल्पों का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कब्रिस्तान परिसर में दैनिक साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और एक नियमित केयरटेकर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल मौजूद
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रयागराज में हुई इस राजनीतिक हलचल के बाद पूर्वजों के सम्मान और राजनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। भाजपा विधायक द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद फिरोज गांधी के स्मारक स्थल के रखरखाव में बेहतरी आने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- OP Rajbhar On Akhilesh Yadav : ‘कंसवंशी’ कहकर अखिलेश यादव पर भड़के ओपी राजभर! गाजीपुर-अमेठी की घटनाओं का जिक्र कर सपा की PDA पर उठाए बड़े सवाल
- Range Rover SV Ultra Launched: रॉयल लुक और जबरदस्त टेक्नोलॉजी का संगम! Range Rover SV Ultra के फीचर्स और पावर देखकर उड़ जाएंगे होश
- Ink thrown at Neha Bora: पीएम और RSS के खिलाफ तीखे बयान देने वाली नेहा बोरा के चेहरे पर फेंकी गई स्याही.. JPSC आंदोलन के दौरान सामने आई घटना, देखें वीडियो
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: BJP MLA Siddharth Nath Singh Visits Feroze Gandhi's Grave, Targets Rahul Gandhi
People also search for
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×