Silver Anklet Designs: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 10 पायल की डिजाइन, डेली वियर से फेस्टिव लुक तक
रीता राय सागर
पर्ल चार्म वाली नाजुक पायल
पतली सिल्वर चेन पायल में छोटे-छोटे पर्ल चार्म लगे हैं। इसका डिजाइन बहुत लाइट और एलिगेंट है, इसलिए इसे रोज पहनने के लिए बेहतरीन डिजाइन है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
ब्लैक-सिल्वर बीड्स वाली पायल
ब्लैक और सिल्वर बीड्स से बनी चौड़ी पायल के नीचे लगे छोटे-छोटे सिल्वर बीड्स इसे ट्रेडिशनल टच देते हैं और एथनिक आउटफिट के साथ खूबसूरत लगेंगे।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
कलरफुल स्टोन चेन पायल
मल्टीकलर स्टोन पायल सिंपल डिजाइन पसंद करने वालों के लिए है। पतली गोल्डन चेन पर नीले, पीले, गुलाबी और हरे रंग के छोटे स्टोन लगे हैं, जो छोटे फंक्शन के लिए सुंदर ऑप्शन है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
नक्काशीदार सिल्वर पायल
चौड़ी सिल्वर पायल में कई लेयर्स और नीचे की तरफ छोटे-छोटे सजावटी पैटर्न हैं। यह डिजाइन फेस्टिवल या किसी खास मौके पर ट्रेडिशनल लुक को और निखार सकता है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
ट्रेडिशनल घुंघरू वाली पायल
सिल्वर स्टाइल पायल के साथ छोटे घुंघरू लगे हैं। इसका पारंपरिक अंदाज साड़ी, लहंगा या सूट जैसे एथनिक आउटफिट के साथ खास तौर पर अच्छा लगेगा।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
पायल और बिछिया का कॉम्बिनेशन
पायल के साथ पैर की उंगली तक जाती चेन और बिछिया जैसा डिजाइन यूनिक है। यह थोड़ा हैवी और रॉयल लुक देता है, जिसे शादी या फंक्शन में पहना जा सकता है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
हैवी जालीदार सिल्वर पायल
चौड़ी जालीदार पायल में बारीक सिल्वर वर्क और नीचे लटकते छोटे डिजाइन हैं। अगर आपको ट्रेडिशनल और हैवी पायल पसंद है तो यह डिजाइन खास है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
डबल लेयर मिनिमल पायल
दो पतली सिल्वर चेन को डबल लेयर में डिजाइन किया गया है। बीच में छोटे सिल्वर बीड्स हैं, जिससे पायल सिंपल होने के बावजूद स्टाइलिश दिखती है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
हार्ट चार्म वाली मॉडर्न पायल
सिल्वर पायल के साथ छोटा हार्ट चार्म और पैर के ऊपर जाती स्ट्रैप जैसी डिटेल है। यह ट्रेडिशनल पायल से अलग मॉडर्न डिजाइन है, जिसे इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ भी स्टाइल किया जा सकता है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest
सिंपल सिल्वर कड़ा पायल
साधारण सिल्वर कड़ा स्टाइल पायल है। इसमें कोई भारी घुंघरू या ज्यादा डिजाइन नहीं है, इसलिए यह मिनिमल और क्लीन लुक चाहने वाली महिलाओं के लिए अच्छा मॉडर्न ऑप्शन है।
पायल डिजाइन | Image Source- Pinterest