Silver Rate Today: यूपी-बिहार-दिल्ली में महंगी हुई चांदी, जानें आपके शहर में क्या रही कीमत
Sep 07, 2026 05:11 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Silver Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 7 सितंबर को चांदी में तेजी रही
- आज चांदी का भाव 4329 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ा है
- बुलियन मार्केट में चांदी का दाम 2,36,968 रुपये पर कारोबार कर रहा है

Silver Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 7 सितंबर को चांदी में तेजी रही।
Silver Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 7 सितंबर को चांदी में तेजी रही। आज चांदी का भाव 4329 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ा है। बुलियन मार्केट में चांदी का दाम 2,36,968 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी सिल्वर क्वाइन या चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेट जान लीजिए।
दिल्ली में आज सोमवार 7 सितंबर का चांदी का रेट
आज दिल्ली में चांदी का दाम 4329 रुपये चढ़ा है। सिल्वर रेट 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 3433 रुपये कम होकर 2,32,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,369 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,000 रुपये पर है।
यूपी में चांदी का रेट
यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां आज कीमतों में 4510 रुपये की तेजी है। बीते हफ्ते चांदी 3460 रुपये की गिरावट के साथ 2.34 लाख रुपये पर बंद हुई थी।
बिहार में चांदी का भाव
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां आज सिल्वर 4189 रुपये महंगी हुई है।
राजस्थान में चांदी का भाव
राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां चांदी का दाम 4189 रुपये चढ़ा है।
मुंबई में चांदी का भाव
मुंबई में चांदी का भाव 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम करीब 4300 रुपये महंगा हुआ है।
क्यों आई चांदी के दाम में तेजी?
चांदी की कीमतों में सोमवार तेजी देखने को मिली। चांदी निवेश के साथ-साथ इंडस्ट्रियल मेटल भी है, इसलिए इसकी कीमत पर वैश्विक आर्थिक गतिविधियों और इंडस्ट्रियल डिमांड का भी असर पड़ता है। अगर इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ती है तो चांदी का दाम अपने आप बढ़ने लगता है।
डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से भी सोने पर दबाव बढ़ा है। मजबूत डॉलर की वजह से दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सोना-चांदी महंगा हो जाता है, जिसका असर डिमांड पर पड़ता है। अमेरिका-ईरान तनाव और महंगाई के जोखिम के बावजूद फिलहाल मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े भारी पड़ रहे हैं। इस सप्ताह अमेरिका के PPI और CPI महंगाई आंकड़े आने वाले हैं, जिन पर बाजार की नजर रहेगी। इसका असर सोने-चांदी के भाव पर देखने को मिल सकता है।